फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री मेहरबान,अलीगढ़ की होगी बल्ले-बल्ले

Mon, 14 Dec 2015 02:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अनुज शर्मा
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने दरियादिली दिखाई तो 15 दिसंबर को अलीगढ़ की बल्ले-बल्ले हो जाएगी। राजधानी में मुख्यमंत्री की प्रस्तावित घोषणाओं की फेहरिस्त तैयार हो चुकी है।
विज्ञापन


इस फेहरिस्त में करीब डेढ़ दर्जन योजनाएं हैं, ये वह योजनाएं हैं जिनकी लंबे समय से मांग हो रही है अथवा अलीगढ़ के विकास के लिए उनका स्थापित होना अनिवार्य हो चला है। शासन के उच्च पदस्थ सूत्रों की मानें तो मुख्यमंत्री अलीगढ़ में जो भी घोषणा करेंगे इसी सूची से करेंगे।

अलीगढ़ के लिए कठपुला पुल के बराबर में ही एक नए पुल की घोषणा हो सकती है। यह पुल करीब 840 मीटर लंबा होगा और 40 करोड़ रुपये की लागत से तैयार होगा। राजकीय हवाई पट्टी धनीपुर के विस्तार पर भी विचार चल रहा है।
विज्ञापन


वर्तमान में इसका आकार 1300 मीटर लंबाई में और 80 मीटर चौड़ाई में है। 3000 मीटर लंबा और 200 मीटर चौड़ा करने की मांग उठ रही है। इसका सर्वे भी किया जा चुका है।

 मुख्यमंत्री इसकी घोषणा कर देते हैं तो अलीगढ़ अंतरराष्ट्रीय वायुमार्ग में शामिल हो जाएगा। विकास और रोजगार के अवसर भी बढ़ जाएंगे। अलीगढ़ शहर में आउटर रिंग रोड का निर्माण और आंतरिक रिंग रोड का चौड़ीकरण की भी घोषणा हो सकती है।



अलीगढ़। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने दरियादिली दिखाई तो 15 दिसंबर को अलीगढ़ की बल्ले-बल्ले हो जाएगी। राजधानी में मुख्यमंत्री की प्रस्तावित घोषणाओं की फेहरिस्त तैयार हो चुकी है। इस फेहरिस्त में करीब डेढ़ दर्जन योजनाएं हैं, ये वह योजनाएं हैं जिनकी लंबे समय से मांग हो रही है अथवा अलीगढ़ के विकास के लिए उनका स्थापित होना अनिवार्य हो चला है। शासन के उच्च पदस्थ सूत्रों की मानें तो मुख्यमंत्री अलीगढ़ में जो भी घोषणा करेंगे इसी सूची से करेंगे।
अलीगढ़ के लिए कठपुला पुल के बराबर में ही एक नए पुल की घोषणा हो सकती है। यह पुल करीब 840 मीटर लंबा होगा और 40 करोड़ रुपये की लागत से तैयार होगा। राजकीय हवाई पट्टी धनीपुर के विस्तार पर भी विचार चल रहा है। वर्तमान में इसका आकार 1300 मीटर लंबाई में और 80 मीटर चौड़ाई में है। 3000 मीटर लंबा और 200 मीटर चौड़ा करने की मांग उठ रही है। इसका सर्वे भी किया जा चुका है। मुख्यमंत्री इसकी घोषणा कर देते हैं तो अलीगढ़ अंतरराष्ट्रीय वायुमार्ग में शामिल हो जाएगा। विकास और रोजगार के अवसर भी बढ़ जाएंगे। अलीगढ़ शहर में आउटर रिंग रोड का निर्माण और आंतरिक रिंग रोड का चौड़ीकरण की भी घोषणा हो सकती है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें