फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: संत बालयोगी महाराज बाेले, मन व्यक्ति को बांध सकता है और वहीं बंधन से कर सकता है मुक्त

Tue, 23 May 2023 01:29 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

संसार के बंधन से मुक्त होना है, तो इस मन रूपी चाभी को भगवान की तरफ लगा दो। मन भगवान की तरफ लग जायेगा तो सांसारिक बंधन से मुक्ति मिल जाएगी।
विज्ञापन
कथाव्यास बालयोगी महाराज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गांव छबीलपुर स्थित श्री हनुमान मंदिर पर चल रही श्रीमद् भागवत कथा के पांचवें दिन कथा व्यास संत बालयोगी महाराज ने कहा कि मन ही व्यक्ति को बंधन में बांध सकता है। मन ही बंधन से मुक्त कर सकता है। मन ताले की एक चाभी है। ताले को खोलना हो या बंद करना हो तो एक ही चाभी है।

विज्ञापन


कहा कि संसार के बंधन से मुक्त होना है, तो इस मन रूपी चाभी को भगवान की तरफ लगा दो। मन भगवान की तरफ लग जायेगा तो सांसारिक बंधन से मुक्ति मिल जाएगी। कहा कि कथा सुनने आए सभी लोगों का संबंध परमात्मा से है इसीलिए सारे काम छोड़कर कथा सुनने के साथ ही मन की वृत्ति परमात्मा में लगानी चाहिए।

कथा के श्रोताओं में प्रमुख रूप से हरिओम वार्ष्णेय, चेतनानंद महाराज, अवनेश शर्मा, सुबोध कुमार आचार्य, विकास शर्मा, दर्शनबाबू शर्मा, राकेश गुप्ता, विनोद गुप्ता, मिथलेश गुप्ता, ज्योति गुप्ता, अर्पणा गुप्ता शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें