फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: भाकियू भानु का हंगामा, टोल प्लाॅजा से नि:शुल्क निकाले जाने की कर रहे मांग

Tue, 23 May 2023 01:24 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

भाकियू भानु के युवा जिलाध्यक्ष अध्यक्ष कृष्णा ठाकुर ने कहा कि सभी टोल प्लॉजा से संगठन के कार्यकर्ताओं की गाड़ियां नि:शुल्क निकल रही हैं। अकराबाद में टैक्स मांगा जा रहा है। कर्मचारी संगठन के कार्यकर्ताओं से टैक्स के लिए अभद्रता कर रहे हैं।
विज्ञापन
अकराबाद टोल प्लाजा पर हंगामा करते पदाधिकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय किसान यूनियन भानु गुट के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को अकराबाद में राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित टोल प्लाॅजा पर हंगामा किया। भाकियू के कार्यकर्ताओं के वाहनों को टोल प्लाॅजा से नि:शुल्क निकाले जाने की मांग की। इस दौरान भाकियू कार्यकर्ताओं ने तमाम वाहनों को बिना टैक्स के ही निकलवा दिया।

विज्ञापन


भाकियू भानु के युवा जिलाध्यक्ष अध्यक्ष कृष्णा ठाकुर ने कहा कि सभी टोल प्लॉजा से संगठन के कार्यकर्ताओं की गाड़ियां नि:शुल्क निकल रही हैं। अकराबाद में टैक्स मांगा जा रहा है। कर्मचारी संगठन के कार्यकर्ताओं से टैक्स के लिए अभद्रता कर रहे हैं। वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष ठा. अशोक सिंह ने टोल प्लाॅजा के मैनेजर से कहा कि पांच किलोमीटर के दायरे में रहने वाले सभी निवासियों के साथ ही संगठन के कार्यकर्ताओं के वाहनों को बिना टैक्स के निकलने दिया जाए।

टोल प्लाजा के मैनेजर नरेंद्र सिंह ने उन्हें आश्वासन दिया कि इस बाबत वह प्रबंधन से बात करेंगे। उसके बाद भाकियू के बैनर, झंडी लगी गाड़ियों को पदाधिकारी का कार्ड दिखाने पर नि:शुल्क निकाला जाएगा। इस दौरान भाकियू के प्रदेश महामंत्री गोविल जादौन, तहसील कोल अध्यक्ष ठा. किशन सिंह हैदरनगर, सुदेश सिंह, धीरज सिंह, अर्जुन सिंह, जितेंद्र सिंह, रेशमपाल सिंह, ओमपाल सिंह, वेद प्रकाश मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें