फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरमान जारी: सरकारी बैठकों में अब नहीं मिलेगा चाय-समोसा, मिलेंगे मिलेट्स के खाद्य पदार्थ

Tue, 06 May 2025 06:33 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

अलीगढ़ मंडलायुक्त संगीता सिंह ने आदेश जारी किया है कि विभागीय योजनाओं की समीक्षा, बैठक, संगोष्ठी, प्रशिक्षण कार्यक्रमों में स्वयं सहायता समूह और कृषक उत्पादक संगठन के उत्पादों का प्रयोग किया जाएगा। 
विज्ञापन
मिलेट्स - फोटो : Adobe
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सरकारी बैठकों और प्रशिक्षण कार्यक्रमों में अब हलवाई की दुकान पर बने समोसे, ब्रेड पकौड़े की जगह मिलेट्स के खाद्य पदार्थ परोसे जाएंगे। इसका मकसद पोषण और स्वास्थ्य की दृष्टि से बेहतर खाद्य सामग्री उपलब्ध कराना है। साथ ही कृषक उत्पादक संगठन व स्वयं सहायता समूहों को प्रोत्साहित करना है।

विज्ञापन

विज्ञापन

इस संबंध में मंडलायुक्त संगीता सिंह ने आदेश जारी किए हैं। उन्होंने कहा कि विभागीय योजनाओं की समीक्षा, बैठक, संगोष्ठी, प्रशिक्षण कार्यक्रमों में स्वयं सहायता समूह और कृषक उत्पादक संगठन के उत्पादों का प्रयोग किया जाएगा। उन्होंने बताया कि मंडल में कई स्वयं सहायता समूह और एफपीओ स्वादिष्ट और स्वस्थकर उत्पाद बना रहे हैं। मिलेट्स से बने यह उत्पाद प्रयोग करने के लिए कहा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें