फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: अज्ञात वाहन की टक्कर से दूधिया की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव फजलपुर में शनिवार को अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दूधिया की मौत हो गई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार गांव गनियावली निवासी जसवंत सैनी (23) पुत्र श्रीराम सैनी अपने चचेरे भाई दीपक बाबू की दूध की डेयरी पर काम करता था। परिजनों ने बताया है कि वह गांव नगलिया खैराबाद, गनियवली व फजलपुर से पशु पालकों से दूध एकत्रित करता था। शनिवार की सुबह नौ बजे डेयरी से दो केन दूध बाइक पर बांधकर गांव गनियावली जा रहा था।
विज्ञापन


रास्ते में गांव के पास ही अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना को देख मौके पर राहगीर एकत्रित हो गए, उन्होंने दीपक व पुलिस को सूचना दी। परिजनों ने बताया है कि जसवंत की शादी दो साल पहले हुई थी। शादी के छह माह बाद पत्नी की बीमारी के चलते मौत हो गई थी। वह तीन भाईयों में सबसे छोटा था। युवक की मौत पर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। प्रभारी निरीक्षक सुशील कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, हादसे में अभी तक तहरीर प्राप्त नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें