फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जयगंज में दूध विक्रेता को गोली मारी, हालत गंभीर

विज्ञापन
गोली से घायल विवेक यादव निवासी जयगंज मेडिकल में उपचार कराता। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
महानगर के सासनी गेट जयगंज इलाके में 35 नंबर स्कूल के पास मंगलवार मध्य रात एक दूध विक्रेता को गोली मार दी गई। घटना उस वक्त हुई, जब दूध विक्रेता अपने दो भाइयों संग दुकान बंद कर घर लौट रहा था। इस हमले में गोली उसको हाथ व पेट को रगड़ते हुए चली गई और हमलावर बाइक पर तेजी से भाग गए। खबर पर दौड़ी पुलिस ने आनन-फानन घायल को जेएन मेडिकल कॉलेज भिजवाया। जहां उसका इलाज जारी है। वहीं अज्ञात लोगों के खिलाफ अज्ञात कारणों को लेकर थाने में तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

विवेक यादव पुत्र भगवानदास चार भाइयों में सबसे छोटे हैं। इनकी जयगंज में दूध की पुरानी दुकान है। रात 12 बजे के बाद विवेक अपने बड़े भाई लक्ष्मण व मनीष संग दुकान बंद कर पैदल-पैदल घर जा रहे थे। तभी पीछे से एक बाइक पर दो युवक सवार होकर बराबर में आए, इनमें से एक के हेलमेट था और दूसरे का मुंह खुला हुआ था। यह लोग कुछ समझ पाते कि उससे पहले अचानक बाइक पर पीछे बैठे युवक ने विवेक पर फायर झोंक दिया। गोली विवेक के हाथ व पेट को रगड़ते हुए निकल गई।
दूसरे भाइयों ने शोर मचाते हुए उन्हें पकड़ने की कोशिश की, मगर वह तेजी से निकल गए। खबर पर पुलिस भी आ गई। इंस्पेक्टर सासनी गेट जावेद खां के अनुसार मामले में तहरीर मिल गई है। पीड़ित पक्ष की किसी से कोई रंजिश नहीं है और न लूटपाट की कोशिश जैसी कोई बात सामने आई है। सीसीटीवी में बाइक पीछे से कैद हुई है। जांच कर आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें