फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: वाहन ने बाइक में मारी टक्कर, दूध विक्रेता की इलाज के दौरान दिल्ली में हुई मौत

Tue, 02 Jan 2024 04:35 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

अलीगढ़ शहर से दूध बेच कर लौट रहे दूध विक्रेता की बाइक में वाहन ने टक्कर मार दी। दूध विक्रेता को इलाज के लिए दिल्ली ले जाया गया। वहां उपचार के दौरान दूध विक्रेता की मौत हो गई।
विज्ञापन
मृतक दूध विक्रेता ओमप्रकाश शर्मा उर्फ सोनू - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ में लोधा थाना क्षेत्र के अलीगढ़-पलवल-खैर हाईवे पर 1 जनवरी को जीवन ज्योति आयुर्वैदिक मैडीकल कॉलेज के सामने अज्ञात वाहन ने दूध विक्रेता की बाइक में टक्कर मार दी। जिससे दूध विक्रेता गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय नागरिकों ने परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंचकर पुलिस और परिजन दूध विक्रेता की गंभीर हालत में इलाज के लिए दिल्ली ले गए। जहां इलाज के दौरान दूध विक्रेता की मौत हो गई। मौत की खबर सुनकर परिवार में मातम छा गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

विज्ञापन


लोधा निवासी ओमप्रकाश शर्मा उर्फ सोनू पुत्र भोले शंकर शर्मा गांव लोधा में दूध खरीद कर अलीगढ़ शहर में दूध बेचने का काम करते थे। 1जनवरी को वह अलीगढ़ शहर से दूध बेचकर बाइक से अपने घर लौट रहे थे। पीछे से एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। बाइक में टक्कर लगते ही दूध विक्रेता सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया।

ग्रामीणों ने परिवार के लोगों को सूचना दी। उन्होंने लोधा पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी कर वाहन की तलाश में जुट गई। हादसे में घायल दूध विक्रेता को इलाज के लिए परिवार के लोग दिल्ली ले गए। दिल्ली के एक अस्पताल में इलाज के दौरान दूध विक्रेता की मौत हो गई। मौत की खबर सुनकर परिवार में मातम छा गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक दूध विक्रेता ने अपने पीछे दो बच्चे व पत्नी, भाई व परिवार के लोगों को रोते बिलखते छोड़ा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें