फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉक डाउन में ठप हुआ मीटर रीडिंग का काम

विज्ञापन
बिजली मीटर। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
कोरोना वायरस संक्रमण के चलते हुए लॉक डाउन के कारण बिजली विभाग की बिलिंग प्रक्रिया पूरी तरह चौपट हो गई। इस को पटरी पर लाने के लिए विद्युत विभाग घरेलू बिजली उपभोक्ताओं से अप्रैल महीने का बिल पिछले तीन महीने के बिल के आधार पर वसूल करेगा।
विज्ञापन

तीन दिन पहले शासन का आदेश आया था कि 20 अप्रैल से राहत मिलने के बाद एक हफ्ते के अंदर मीटर बिल्डिंग का काम पूरा किया जाए और उपभोक्ताओं से बिजली का बिल वसूला जाए, लेकिन 20 अप्रैल से राहत नहीं मिली अब बदले हुए हालात में यह तय किया जा रहा है कि जनवरी, फरवरी और मार्च महीने के बिजली के बिल के आधार पर अप्रैल महीने का एक औसतन बिल तैयार कर दिया जाए।
दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के अधीक्षण अभियंता शहर एसके जैन ने बताया कि हमने घरेलू उपभोक्ताओं के लिए पिछले तीन महीने की बिलिंग के आधार पर औसतन बिल तैयार कर दिए हैं। इसके आधार पर उनसे पैसा वसूला जाएगा। इसके अलावा 10 किलो वाट से ऊपर के उपभोक्ताओं की बिलिंग चल रही है। बड़े कमर्शियल कनेक्शन धारकों की भी बिलिंग का काम जारी है। उन्होंने बताया कि शहर में 30 हजार स्मार्ट मीटर लग चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें