फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एएमयू कुलपति के नाम से फर्जी आईडी बनाकर भेजे संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) के कुलपति प्रो.तारिक मंसूर के नाम से व्हाट्स एप पर फिर फर्जी एकाउंट आईडी बनाकर लोगों को संदेश भेजे गए हैं। इसे लेकर सिविल लाइंस थाने में प्रॉक्टर कार्यालय की ओर से मुकदमा दर्ज कराया है, जिसमें एएमयू के पश्चिम बंगाल स्थित मुर्शिदाबाद सेंटर के प्रोफेसरों सहित अन्य कई जगहों पर लोगों को संदेश भेजे जाने का आरोप है। पुलिस ने साइबर सेल की मदद से जांच शुरू कर दी है। बता दें कि इसी तरह से पहले भी एक बार उनके नाम से एकाउंट आईडी बनाई गई थी।
विज्ञापन

एएमयू प्रॉक्टर प्रोफेसर मो. वसीम अली की ओर से दर्ज कराए गए मुकदमे में कहा गया है कि एक फर्जी नंबर से व्हाट्सएप आईडी एकाउंट बनाया गया। जिस पर कुलपति प्रो.तारिक मंसूर का फोटो स्टेट्स पर लगाकर लोगों को संदेश भेजे गए हैं। ये संदेश एएमयू प्रोफेसरों सहित अन्य कई अधिकारियों को भेजे गए हैं। इस पर उधर से कुछ लोगों ने ईमेल पर वापस जानकारी भेजी तो इंतजामिया के लोगों को पता चला। इंतजामिया के अनुसार ये कुलपति की छवि धूमिल करने के इरादे से किया जा रहा है। बता दें कि इसी तरह कुलपति के नाम से पहले फेसबुक, ईमेल व व्हाट्सएप एकाउंट आईडी बनाई थी। इंस्पेक्टर सिविल लाइंस प्रवेश राणा के अनुसार प्रॉक्टर की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साइबर सेल की मदद ली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें