फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एएमयू प्रोफेसर की फेक जीमेल आईडी बनाकर भेजे संदेश, मामला दर्ज

Thu, 07 May 2020 06:08 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के जेएन मेडिकल कॉलेज के मेडिसीन विभाग के चेयरमैन व स्टूडेंट वेलफेयर डीन प्रो. मुजाहिद बेग के नाम से किसी खुराफाती ने जीमेल पर फेक आईडी बना ली है। खुराफाती लगातार उनके कनिष्ठों और अन्य लोगों को उनके नाम से गलत संदेश भेज रहा है। 

विज्ञापन


बुधवार को मामले की जानकारी होने पर  प्रोफेसर ने एसएसपी के माध्यम से थाना सिविल लाइंस में अज्ञात आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

प्रो. मुजाहिद के मुताबिक किसी व्यक्ति ने उनके नाम से जीमेल पर आईडी बना ली है और उससे लगातार उनके मिलने वाले, कॉलेज के लोगों, कनिष्ठों को गलत संदेश भेज रहा है। बुधवार को कई लोगों ने इसकी शिकायत की तो उनके होश उड़ गए। 

आरोप है कि कोई खुराफाती उनकी व्यक्तिगत प्रतिष्ठा तो क्षति पहुंचाने के लिए यह काम कर रहा है। मामले में तत्काल एसएसपी के माध्यम से थाना सिविल लाइंस में आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कराया है। इंस्पेक्टर सिविल लाइंस के मुताबिक मुकदमा दर्ज कर मामले में तफ्तीश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें