फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पारा 44 डिग्री पार, 20 लोगों को हीट स्ट्रोक

Sat, 27 May 2017 01:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूूराे
विज्ञापन
पारा 44 डिग्री पार, 20 लोगों को हीट स्ट्रोक - फोटो : Rupesh
विज्ञापन
सूरज की तपिश ने शुक्रवार को लोगों के पसीने छुड़ा दिए। पूर्वाह्न 11 बजे दोपहर जैसी तपिश थी। गर्म हवा के थपेड़ों ने जनजीवन अस्तव्यस्त कर दिया। दोपहर के समय शहर की अधिकांश सड़कों पर सन्नाटा पसरा गया। भीषण गर्मी के कारण पारा 44 के पार हो गया। जबकि न्यूनतम पारा 29 पर रहा।
विज्ञापन

गर्मी ने सख्त तेवर ने लोगों को बेचैन कर डाला है। जिसके चलते लोगों का सड़क पर चलना मुश्किल भरा हो गया है। पूर्वाह्न 11 बजे जरूरी काम से निकले लोग पसीने से तरबतर होकर गंतव्य पर पहुंचे। इस दौरान दुबे का पड़ाव, किशनपुर तिराहा, कटपुला आदि जगहों पर जाम लगने से लोग बेहाल हो गए। दोपहर में लोग छांव की तलाश करते नजर आए। कालोनियों की सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा।
भीषण गर्मी में पसीने से तरबतर लोगों ने नीबू पानी पीकर गर्मी शांत की। बस स्टेंड, रेलवे स्टेशन, दीवानी, एसएसपी ऑफिस, जवाहर पार्क आदि स्थानों पर नीबू पानी की रेहड़ियों पर लोगों की भीड़ दिखाई दी। वहीं, कुछ लोग अपने साथ पानी की बोतल लेकर चलते हुए दिखाई दिए। लोगों ने पानी का घूंट लेकर राहत की सांस ली। 
विज्ञापन


पिघलने लगा सड़कों का तारकोल
शुक्रवार को आसमान से आग बरसी। पारा अधिकतम 44 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा। जिससे सड़कों का तारकोल पिघलने लगा। दोपहर में रास्ते वीरान और मार्केट सूने हो गए। भीषण गर्मी के चलते 20 लोग हीट स्ट्रोक का शिकार हो गए जिन्हें मलखान सिंह जिला अस्पताल और दीनदयाल संयुक्त अस्पताल में लाया गया। वहीं, गर्मी के चलते डायरिया, उल्टी, दस्त आदि के मरीजों की संख्या में खासा इजाफा हुआ है। खासतौर से बच्चों की संख्या बढ़ी है। जिला अस्पताल का बच्चा वार्ड फुल है। नर्सिंग होमों में भी गर्मी से प्रभावित मरीजों की संख्या बढ़ी है। 

भीषण गर्मी का ज्योतिषीय कारण, नौतपा सताएगा 
अलीगढ़। भीषण गर्मी के लिए ज्योतिष के जानकार ज्योतिष के कारणों का भी जिक्र करते हैं। गुरु ज्योतिष शोध संस्थान के पंडित हृदय रंजन कहते हैं कि जब शनि राहु और मंगल जैसे ग्रह एक-दूसरे से संबंध बनाते हैं, तो धरती तपने लगती है साथ ही बारिश भी होती है। इससे मानव के स्वास्थ्य पर दुष्प्रभाव पड़ता है। वर्तमान में जो स्थिति चल रही है वह सूर्य के रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश के साथ शुरू हुई है। इसको नौतपा भी कह सकते हैं। यह 25 मई से दो जून तक रहेगा। इन 9 दिनों में गर्मी प्रचंड रुप में रहेगी। इससे बहुत अधिक गर्मी के साथ-साथ वर्षा के योग बन रहे हैं, जो फसल और स्वास्थ्य दोनों के लिए हानिकारक है।

यह सावधानी रखें
फसलों को सही तापमान नहीं मिलने से उन पर असर पड़ेगा। बार-बार तापमान की वृद्धि और गिरावट से शरीर पर इसका असर पड़ेगा। इस दौरान सबसे ज्यादा खानपान का भी ध्यान रखना होगा। इसके लिए तरल पदार्थ अधिक लें और बाहर के खाने से बचें। ज्यादा उमस और पसीने से त्वचा रोग होने की संभावना बढ़ जाती हैा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें