नत्थी उर्फ बाबू पिछले मानसिक रूप से बीमार चल चल रहा था। वह घर से बिना बताए निकल गया। मालगाड़ी की चपेट में आकर उसकी मौत हो गई। रेलवे ट्रैक पर उसका शव पड़ा था।
गभाना में सोमना रेलवे स्टेशन के पास 16 अगस्त की शाम मालगाड़ी की चपेट में आकर एक युवक की मौत हो गई। शव की शिनाख्त हो गई हे। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
खैर के बरका निवासी बाल मुकंद का 20 वर्षीय बेटा नत्थी उर्फ बाबू पिछले कुछ समय से मानसिक रूप से बीमार चल चल रहा था। 16 अगस्त को वह घर से बिना बताए निकल गया। सोमना रेलवे स्टेशन के पास कुछ लोगों ने रेलवे लाइन के पास एक युवक को देखा था।
इस बीच वहां से एक मालगाड़ी निकली। कुछ देर बाद पता चला कि रेलवे ट्रैक पर एक युवक का शव पड़ा है। शव की शिनाख्त नत्थी के रूप में हुई। जीआरपी ने शव की शिनाख्त कर उसे पोस्टमार्ट के लतए मोर्चरी भेज दिया।