रोरावर थाना क्षेत्र के नादा चौराहे के पास खैर रोड पर काली मंदिर के निकट बुलंदशहर के बेलोन निवासी तेजवीर सिंह का बाइक मरम्मत का खोखा है। वहीं बराबर में नगला मसानी निवासी गुरुमुख सिंह का कबाड़ का खोखा है।
वहां पर एक पुरानी कार और बाइकें खड़ी थी। देर रात अचानक कार और बाइक में आग लग गई। नादा चौराहे पर ड्यूटी पर मौजूद सिपाहियों ने सूचना दी तो दमकल कर्मी मौके पर पहुंच गए। आग से कार और बाइकें जल गईं।