फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh: वाहन चोर गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार, चोरी की बाइक, एलईडी, तमंचा-कारतूस बरामद

Thu, 09 Jan 2025 11:16 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

तीनों आरोपियों को चोरी की एक मोटरसाइकिल, एलईडी, एक तमंचा-कारतूस, चोरी करने के उपकरण के साथ गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के खिलाफ थाना देहलीगेट, गांधीपार्क, कोतवाली नगर, कासगंज थाने में अलग-अलग नाै मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
पकड़े गए चोर गिरोह के सदस्य - फोटो : पुलिस
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ के थाना क्वार्सी पुलिस ने चेकिंग के दौरान 8 जनवरी रात अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार करने का दावा है। यह गिरोह जिले में घूम-घूम कर वाहन चोरी की घटनाओं को अंजाम देता था। 

विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार मुखबिर की सूचना पर चाैकी इंचार्ज नगला पटवारी अभय कुमार सिंह की टीम ने रामगढ़ पंजीपुर के पास से सलमान निवासी मियां की सराय सदिया वाली मस्जिद के पास थाना देहलीगेट, शादाब उर्फ वसीम निवासी भुजपुरा, थाना कोतवाली नगर व मुबीन निवासी मदीना मस्जिद के सामने, थाना रोरावर को गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

तीनों आरोपियों को चोरी की एक मोटरसाइकिल, एलईडी, एक तमंचा-कारतूस, चोरी करने के उपकरण के साथ गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के खिलाफ थाना देहलीगेट, गांधीपार्क, कोतवाली नगर, कासगंज थाने में अलग-अलग नाै मुकदमे दर्ज हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें