अब्दुल क्रिकेट एकेडमी (एसीए) के मैदान पर एकेडमी ओर से आयोजित चैलेंजर कप के मैच में एकेडमी ने मेघा क्रिकेट एकेडमी 136 रन से हरा दिया। 40 ओवर के मैच में एसीए ने 7 विकेट पर 297 रन बनाए। प्रवीण ने 94 रन, हर्ष वार्ष्णेय ने 50 व प्रकाश ने 44 रन का योगदान दिया। मेघा के गेंदबाज गौतम, मानू व अरीब ने एक-एक विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मेघा की टीम 37 ओवर में 161 रन बना सकी। वह 163 रन से हार गई। अरीब ने 28 रन व अजय ने 18 रन का योगदान दिया। एसीए के पारस-हर्ष-हसन ने 2-2 विकेट झटके। प्रवीण को मैन ऑफ मैच दिया गया।