यूपी बोर्ड परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन ने भी तैयारी शुरू कर दी हैं। डीएम चंद्रभूषण सिंह ने सोमवार को यूपी बोर्ड परीक्षा केंद्र की आपत्तियों के संदर्भ में कलक्ट्रेट प्रांगण में आधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें डीएम ने शिक्षा विभाग को निर्देश दिए कि परीक्षा केंद्रों को लेकर जो भी आपत्तियां हैं, उनका शीघ्र निस्तारण किया जाए। यूपी बोर्ड की परीक्षा पूर्णता नकल विहीन होनी चाहिए।
इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। सभी केंद्रों पर बैठने की उचित व्यवस्था व सीसीटीवी कैमरे संचालित होने चाहिए। बैठक में सीडीओ अनुनय झा, एडीएम सिटी राकेश कुमार मालपाणी, एडीएम वित्त विधान जायसवाल, एडीएम प्रशासन डीपी पाल व सभी एसडीएम, डीआईओएस, बीएसए व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।