फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: शीशम के पेड़ों को बचाने के लिए एसओपी होगी जारी

विज्ञापन
बैठक मौजूद मुख्य विकास अधिकारी व अन्य स्रोत सूचना विभाग
विज्ञापन
मंडियों में अधिकारियों के मोबाइल नंबर होंगे प्रदर्शित गेहूं और सरसों की बेहतर पैदावार के बताए तरीके
विज्ञापन


अलीगढ़। किसानों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर न लगाने पड़ें, इसके लिए अधिकारी शिकायतों का त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करें। मंडियों में कृषि संबंधी अधिकारियों के नाम और मोबाइल नंबर भी प्रदर्शित कराए जाएं, ताकि किसान सीधे उनसे संपर्क कर सकें। यह निर्देश बुधवार को विकास भवन सभागार में आयोजित किसान दिवस की अध्यक्षता करते हुए मुख्य विकास अधिकारी योगेंद्र कुमार ने दिए।

बैठक में किसानों ने खेती-किसानी से जुड़ी विभिन्न समस्याएं उठाईं। सीडीओ ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करने को कहा। शीशम के पेड़ों के असमय सूखने की समस्या पर उन्होंने पेड़ों को बचाने के लिए आवश्यक मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) जारी करने के निर्देश दिए। वहीं, सूखे पेड़ों को काटने की अनुमति मांगने वाले किसानों की औपचारिकताएं शीघ्र पूरी कर नियमानुसार अनुमति देने को वन विभाग से कहा।
विज्ञापन


सीडीओ ने मंडी सचिव को उपज की तौल किसानों की संतुष्टि के अनुरूप पारदर्शी तरीके से कराने और मंडियों में लगे सीसीटीवी कैमरों को हमेशा चालू रखने के निर्देश दिए। जिला उद्यान अधिकारी कोल्ड स्टोरेज में निर्धारित क्षमता से अधिक भंडारण न होने दें। बारिश से खराब हुई बीमित धान की फसल के मुआवजे के मामलों में बीमा कंपनी के प्रतिनिधियों को तत्काल सूचना देकर कार्रवाई कराने को भी कहा गया।

90 फीसदी गेहूं की बुवाई पूरी

किसान दिवस में कृषि वैज्ञानिक डॉ. अनंत कुमार ने किसानों को रबी की फसलों की बेहतर पैदावार के लिए वैज्ञानिक सुझाव दिए। उन्होंने बताया कि जिले में करीब 90 प्रतिशत गेहूं की बुवाई हो चुकी है। शेष किसान भी जल्द बुवाई पूरी कर लें। देर से बुवाई करने वाले किसान कम अवधि में तैयार होने वाली गेहूं की प्रजातियों का चयन करें। खरपतवार नियंत्रण के लिए निर्धारित समय पर खरपतवारनाशी दवाओं का प्रयोग करें। सरसों की अच्छी पैदावार के लिए हल्की सिंचाई और प्रति एकड़ पांच किलोग्राम सल्फर के इस्तेमाल की सलाह दी।

अधिकारियों ने किसानों को सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं और आधुनिक कृषि तकनीकों की जानकारी दी। किसानों से अपने पशुओं को खुले में न छोड़ने की अपील भी की गई। बैठक में भारतीय किसान संघ के अध्यक्ष समेत अन्य किसानों ने अपनी समस्याएं और सुझाव रखे। कई किसानों ने लिखित शिकायतें भी सौंपीं, जिनके निस्तारण के लिए सीडीओ ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।
विज्ञापन


इस दौरान मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी, जिला कृषि अधिकारी, सिंचाई एवं विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता, जिला उद्यान अधिकारी, मंडी सचिव समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी और बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें