फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: मेडिकल स्टोर संचालक की मौत, कचौड़ी की सब्जी खाने से हालत बिगड़ने का आरोप

Tue, 10 Nov 2026 01:51 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
कस्बे में मेडिकल स्टोर संचालक ललित कुमार (45) पुत्र स्व. श्यौदान सिंह की सोमवार को मौत हो गई। परिजनों ने कचौड़ी की सब्जी खाने के बाद तबीयत बिगड़ने का आरोप लगाया है। हालांकि पुलिस ने इस मामले में कोई सूचना या शिकायत न मिलने की बात कही है।
विज्ञापन


हसनपुर गांव निवासी मोनू कुमार ने बताया कि उनके तहेरे भाई ललित कुमार रोजाना की तरह सोमवार की सुबह करीब दस बजे अपनी दवा की दुकान पर पहुंचे थे। आरोप है कि बाजार से कचौड़ी की सब्जी मंगाकर उन्होंने दुकान पर खाई जिसके बाद हालत बिगड़ गई। खबर पाकर पहुंचे परिजन पहले उन्हें छर्रा के एक अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टरों के मना करने पर जेएन मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

मोनू कुमार ने ललित कुमार को दी गई कचौड़ी की सब्जी में जहर दिए जाने का आरोप लगाया। उनकी सूचना पर अलीगढ़ पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वह अपने पीछे पत्नी, बेटा-बेटी को छोड़ गए हैं। सीओ छर्रा महेश कुमार का कहना है कि इस घटना की सूचना उन्हें नहीं मिली है। वह थाना पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई के लिए निर्देशित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें