आगरा रोड पर सासनी गेट स्थित राठी हॉस्पिटल के सभी डॉक्टर्स, पैरामेडिकल स्टाफ व अन्य कर्मचारियों की कोविड-19 की टेस्टिंग रिपोर्ट निगेटिव आई है। इस बात पर हॉस्पिटल प्रशासन ने हर्ष जताते हुए हॉस्पिटल को कोरोना वॉरियर्स का ख़िताब देने की मांग की है।
अस्पताल की डॉ. आशा राठी, डॉ. जी एम राठी आदि ने कहा कि जनता को भी अपनी प्रतिक्रिया देने में धैर्य और संयम का परिचय देना चाहिए। बिना जांच के ही हॉस्पिटल पर लापरवाही से इलाज का आरोप लगा देना उचित नहीं है। हॉस्पिटल प्रशासन अब और भी अधिक सावधानी के साथ अपना काम करेगा।