फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: एमएड, एमए डिग्री धारक कंडक्टर काटेंगी अब रोडवेज बसों में टिकट

Sun, 29 Mar 2026 03:06 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
विज्ञापन
रोजगार मेले में चालक-परिचालक के लिए आवेदन करतीं महिलाएं। - फोटो : samvad
विज्ञापन
महिला सशक्तीकरण की दिशा में परिवहन व्यवस्था में जल्द ही अब बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। जो आने वाले समय में रोडवेज बसों की तस्वीर बदल सकता है। बसों में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए शिक्षित महिलाओं की बतौर परिचालक भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। जिसमें एमएड-एमए तक उच्चशिक्षित युवतियां भी आवेदन करने के लिए आगे आ रही हैं। शनिवार को शनिवार को मसूदाबाद रोडवेज बस स्टैंड पर आयोजित भर्ती मेले में ऐसी तमाम आवेदक आईं।
विज्ञापन



सबसे खास बात थी कि परिचालक पद के लिए न्यूनतम शैक्षिक योग्यता इंटरमीडिएट थी। इसके बाद भी भर्ती में बीए, बीकॉम, एमए, बीसीए, बीएससी, बीएड व एमएड जैसी डिग्रीधारक युवतियों ने परिचालक पद के लिए आवेदन किया। अभ्यर्थियों का कहना था कि बेरोजगारी के चलते और नौकरी के अवसर न मिलने पर यह उनके लिए रोजगार के साथ-साथ समाज में अपनी भूमिका मजबूत करने का अवसर है।

उन्होंने बताया कि पहले बसों में सफर के दौरान कई बार असहजता महसूस होती थी, लेकिन अब जब जिम्मेदारी उनके हाथ में होगी तो वे यात्रियों, खासकर महिलाओं को सुरक्षित और बेहतर माहौल देने का प्रयास करेंगी। रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक सत्येंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि अलीगढ़ परिक्षेत्र के सभी सात डिपो में भर्ती मेला आयोजित किया गया। इस पहल से बसों में अनुशासन और सुरक्षा दोनों में सुधार होगा, साथ ही महिला यात्रियों का भरोसा भी बढ़ेगा।
विज्ञापन


विजयगढ़ से पहुंची बीएड डिग्री धारक चंचल ने कहा कि यह सिर्फ नौकरी नहीं, बल्कि बड़ी जिम्मेदारी है। जवां क्षेत्र के रफीपुर सिया से आई एमए पास संध्या ने बताया कि इससे उन्हें आत्मनिर्भर बनने का अवसर मिलेगा। अतरौली के कनकपुर की एमएससी पास लक्ष्मी ने इसे नई पहचान बनाने का मौका बताया। इसी तरह शहर के नगला मसानी की बीए पास भाग्यश्री ने कहा कि यह कदम उन्हें सशक्त बनाएगा और समाज में सकारात्मक बदलाव लाएगा।



पर नौकरी को रुचि कम..300 के सापेक्ष आए 102 आवेदन
बेशक उच्च शिक्षित युवतियां इस भर्ती में आवेदन कर रही हैं। मगर शनिवार को आयोजित भर्ती मेले में इस नौकरी के लिए युवतियों में रुचि की कमी दिखाई दी। इसी का परिणाम रहा कि अलीगढ़ परिक्षेत्र के सात डिपो के लिए कुल 300 स्थान हैं। मगर इसके सापेक्ष इस मेले में कुल 102 ही आवेदन आए हैं। रोडवेज आरएम के अनुसार 300 पदों के सापेक्ष कुल 102 महिलाओं ने ही इस भर्ती में दिलचस्पी दिखाई। इसमें अलीगढ़ व बुद्ध विहार डिपो में 53, एटा में 23, हाथरस में 18, कासगंज में 06 व अतरौली डिपो में 08 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया। उन्होंने बताया कि उन्होंने बताया कि शेष बचे खाली पदों के लिए फिर से भर्ती मेले आयोजित किए जाएंगे।






पिछली भर्ती का भी हाल था खराब।
हाथरस डिपो पर आयोजित हुई पिछले भर्ती अभियान में करीब 20 महिलाओं ने आवेदन किया था, जिनमें से 8 का चयन हुआ। हालांकि, इनमें से 4 ने ज्वाइनिंग ही नहीं ली, जबकि 4 ने ज्वाइन करने के बाद भी ड्यूटी नहीं की। जो अपने आप में दिक्कत की बात है। अब हाथरस डिपो में करीब 125 परिचालकों में से केवल 12 ही महिला परिचालक कार्यरत हैं, जो कि कुल संख्या का बेहद छोटा हिस्सा है।
विज्ञापन





विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें