फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: पूर्व केंद्रीय मंत्री के भाई को पुलिस ने किया गिरफ्तार, लेकर पहुंचे कोर्ट, यह है मामला

Fri, 19 Jun 2026 02:54 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

गोरक्षा दल के सदस्यों ने जनवरी माह में गभाना टोल प्लाजा पर देर रात में एक लोडर वाहन से मीट से भरे पैकेट पकड़े गए थे। इनका वजन सात सौ किलो से अधिक था। मीट को जांच के लिए भेजा गया था। रिपोर्ट में मांस संरक्षित पशु का पाया गया है।
विज्ञापन
अनवर हुसैन को अलीगढ़ कोर्ट ले जाती पुलिस - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंडौस थाना पुलिस ने 19 जून सुबह खुर्जा से पूर्व केंद्रीय मंत्री सरवर हुसैन के भाई अनवर हुसैन को संरक्षित पशु मांस की तस्करी करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। इससे पहले बृहस्पतिवार शाम को उनके नौकर इस्लाम खान निवासी तिलिया पाड़ा को दौरई मोड़ से गिरफ्तार किया था। पुलिस ने पशुक्रूरता अधिनियम, बीएनएस की धारा 325 और गोवध अधिनियम में यह कार्रवाई की है। 

विज्ञापन


गोरक्षा दल के सदस्यों ने 15 जनवरी 2026 की देर रात दौरई मोड़ और गभाना टोल प्लाजा के बीच एक लोडर वाहन पकड़ा था। इसमें मांस के पैकेट थे, जिनका वजन सात सौ किलोग्राम से अधिक था। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की और मांस का सैंपल मथुरा प्रयोगशाला भेज दिया था। वाहन के चालक असफाक और बरेली निवासी परिचालक इस्लाम के खिलाफ इस प्रकरण में रिपोर्ट दर्ज की गई थी। अप्रैल माह में मथुरा से आई रिपोर्ट में मांस संरक्षित पशु का होने की पुष्टि हुई। 
विज्ञापन

यह भी पढ़ें... Aligarh News: 700 किलो से अधिक मीट से भरा लोडर वाहन पकड़ा, भेजा जाएगा जांच को, वाहन-चालक दबोचा
पुलिस के अनुसार जांच में खुर्जा निवासी अनवर हुसैन और उनके नौकर इस्लाम खान निवासी तिलिया पाड़ा सीवी गंज बरेली का नाम उजागर हुआ। पुलिस ने इस्लाम को बृहस्पतिवार की शाम को दौरई मोड़ से गिरफ्तार कर लिया। शुक्रवार सुबह पुलिस खुर्जा के ख्वैशियान, पठानवाड़ा निवासी अनवर हुसैन पुत्र मकसूद हुसैन को उनके घर से गिरफ्तार कर चंडौस कोतवाली ले आई। दोनों आरोपियों को चिकित्सकीय परीक्षण के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।

अनवर की गिरफ्तारी के बाद चंडौस कोतवाली में राजनेताओं का जमघट लगा रहा। करीब तीन घंटे तक कोतवाली में नेताओं की भीड़ देखी गई। एक पूर्व विधायक सहित कई अन्य राजनेताओं के प्रतिनिधि भी चंडौस कोतवाली पहुंचे। 

विज्ञापन

भाई सरवर हुसैन रहे हैं केंद्रीय खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति राज्य मंत्री 
बुलंदशहर निवासी सरवर हुसैन 1989 के लोकसभा चुनाव में जनता दल के टिकट पर बुलंदशहर से सांसद चुने गए थे। वह चंद्रशेखर की सरकार में केंद्रीय राज्य मंत्री खाद्य और नागरिक आपूर्ति मंत्रालय रहे हैं। वह एएमयू में छात्र नेता भी रहे। 1987 में वह एएमयू छात्रसंघ के अध्यक्ष चुने गए थे।

गोरक्षा दल के सदस्यों ने किया था वाहन की पीछा 
15 जनवरी की रात करीब दस बजे गोरक्षा दल को संरक्षित पशु का मांस ले जाने की सूचना मिली थी। दल के जिलाध्यक्ष प्रिंस चौहान ने अपने करीब बीस साथियों के साथ वाहन का पीछा किया। उन्होंने खुर्जा से अलीगढ़ जा रहे बंद बाड़ी के लोडर वाहन को रोका। लोडर वाहन में अलग-अलग बक्सों में बर्फ के सहारे मांस के पैकेट रखे हुए थे। कार्यकर्ताओं ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। चालक ने बताया था कि यह मांस मछलियों को खिलाने के लिए बरेली ले जाया जा रहा था। देर रात तक गोरक्षा दल के सदस्यों ने चालक और परिचालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा किया था।

अलहम्द मीट फैक्ट्री के मालिक है अनवर हुसैन 
खुर्जा पुलिस के अनुसार अनवर हुसैन मुंडाखेड़ा सड़क पर स्थित अलहम्द मीट फैक्ट्री के मालिक है और शहर के बड़े कारोबारी है। फैक्ट्री में उनके अलावा हाजी साबू, फहीमुद्दीन भी पार्टनर है। मुंडाखेड़ा चौराहे पर उनका पेट्रोल पंप और गैस की एजेंसी व गोदाम भी है। नेहरूपुर चुंगी पर उनका फार्म हाउस और सौ बीघा जमीन पर आम का बाग है। सीओ खुर्जा शोभित कुमार ने अलीगढ़ पुलिस की इस कार्रवाई की पुष्टि की है। 
जनवरी माह में लोडर गाड़ी में जो मांस पकड़ा गया था, वह अनवर हुसैन की मीट फैक्ट्री से आया था। लैब की जांच रिपोर्ट में संरक्षित पशु मांस होने की पुष्टि के बाद गिरफ्तारी की गई है।-महेश कुमार, सीओ गभाना
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें