फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh: सर्दियों में गर्म हुआ मीट का कारोबार, 20 फीसदी बढ़ी खपत, हर महीने दो करोड़ अंडे खा रहे अलीगढ़ वाले

Sun, 05 Jan 2025 04:55 PM IST
चमन शर्मा आशीष निगम, अमर उजाला, अलीगढ़

सार

कड़ाके की ठंड में मछली, मुर्गा, बकरे और भैंस के मीट के साथ अंडों की खपत लगभग 20 फीसदी तक बढ़ गई है। रोजाना मीट एक्सपोर्ट के लिए लगभग 3500 भैंसों का कटान हो रहा है। एक करोड़ 78 लाख 70 हजार अंडे का उत्पादन हर महीने हो रहा है। पांच लाख मुर्गा-मुर्गी हर महीने पैदा हो रहे और खाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
रामघाट रोड स्थित अण्डे की दुकान पर मौजूद ग्राहक - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कड़ाके की ठंड और कोहरे में मुर्गा, मछली और मीट की खपत लगभग 20 फीसदी तक बढ़ गई है। एक पखवाड़े में हुए इस इजाफे से घरेलू कारोबार बढ़ा है। वहीं, भैंस मीट का निर्यात भी लगभग 60 करोड़ रुपये तक बढ़ गया है। जिससे मीट निर्यातकों में उत्साह है।

विज्ञापन


बाजार में इन दिनों दिल्ली से आने वाली और जनपद में पाली जा रहीं मछलियों की मांग 25 से 30 फीसदी तक बढ़ गई है।रेस्टोरेंट, ढाबों और होटलों में फिश फ्राई, फिश पकौड़े की मांग सबसे ज्यादा है। स्नैक्स से लेकर लंच और डिनर तक इसको परोसा जा रहा है। फिश करी भी मांग है। बकरे और भैंस के मीट की मांग में इजाफा हुआ है। सर्दी से पहले सामान्य दिनों में 3500 बकरों और 450 भैंसों की रोजाना घरेलू बाजार में खपत हो रही थी, जो अब बढ़ कर 4000 बकरों और 500 भैसों तक पहुंच गई है।

जनपद में पांच लाख मुर्गा-मुर्गी हर महीने पैदा हो रहे हैं। दस लाख के करीब मुर्गा मुर्गी दूसरे शहरों से आते हैं। इस तरह रोजाना 50 हजार मुर्गा मुर्गी की खपत हो रही है, जो सर्दी से पहले लगभग 40 हजार के आसपास थी। बटर चिकन, फ्राई चिकन, रोस्टेड चिकन, चिकन करी, कढ़ाई चिकन, चिकन सूप, बिरयानी की सर्वाधिक मांग है।
विज्ञापन


कड़ाके की ठंड में मछली, मुर्गा, बकरे और भैंस के मीट के साथ अंडों की खपत लगभग 20 फीसदी तक बढ़ गई है। रोजाना मीट एक्सपोर्ट के लिए लगभग 3500 भैंसों का कटान हो रहा है। एक करोड़ 78 लाख 70 हजार अंडे का उत्पादन हर महीने हो रहा है। पांच लाख मुर्गा-मुर्गी हर महीने पैदा हो रहे और खाए जा रहे हैं।-डाॅ. एनएन शुक्ला, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी।
इस वक्त जिन देशों में ठंड का मौसम है, वहां भैंस के मीट की मांग बढ़ गई है। यहां से निर्यात जारी है। जिस देश से जैसी मांग हो रही है, उसी के अनुसार एक्सपोर्ट हो रहा है। हर महीने औसतन 660 करोड़ रुपये का निर्यात हो रहा है।-परवेज, मीट एक्सपोर्ट कंपनी के प्रतिनिधि।
अंडों की खपत बढ़ गई है। सर्दी के इन दिनों में लगभग 6.50 लाख अंडों की रोजाना खपत हो रही है, जो सर्दी से पहले लगभग 4.50 लाख रोजाना तक थी।-विवेक कुमार, पोल्ट्री फार्म कारोबारी।
20 दिसंबर को थोक बाजार में प्रति अंडा 6.35 रुपये का रेट था, जो 4 जनवरी को 5.20 रुपये प्रति अंडा हो गया है। इस वक्त अंडा बाहर से भी आ रहा है। इसलिए भी रेट कुछ कम हुआ है।-विशाल राठी, फ्रेंडस पोल्ट्री फार्म। 

Trending Videos

उत्पादन और खपत

मुर्गा
  • पांच लाख मुर्गा-मुर्गी हर महीने पैदा हो रहे और खाए जा रहे
  • दस लाख मुर्गा मुर्गी दूसरे शहरों से आते हैं अलीगढ़ में
  • 50 हजार मुर्गा-मुर्गी की रोजाना हो रही जनपद में खपत
मीट
  • 4000 बकरों की रोजाना खपत हो रही घरेलू बाजार में
  • 3500 भैंसे रोजाना कट रहीं मीट के एक्सपोर्ट के लिए
  • 500 भैंसों की खपत रोजाना होती है घरेलू बाजार में


भैंस का मीट निर्यात 60 करोड़ तक बढ़ा
सर्दी के इस मौसम में भैंस मीट का निर्यात लगभग 60 करोड़ रुपये महीने तक बढ़ गया है। सामान्य दिनों में यह निर्यात 600 करोड़ रुपये तक रहता था। सर्दी में यह बढ़ कर 660 करोड़ रुपये हो गया है। इसमें लगभग 60 करोड़ रुपये का इजाफा हुआ है। इसके साथ ही घरेलू बाजार में इसकी खपत 20 फीसदी तक बढ़ गई। इस वक्त सीरी-पाए और कबाब के साथ बोन जूस भी पिया जा रहा है।

ऐसे बढ़ रहा मीट का एक्सपोर्ट
  • 2023-24 में सात हजार 600 करोड़
  • 2024-25 के तीन महीने में 1514 करोड़
  • 660 करोड़ रुपये महीने का एक्सपोर्ट हो रहा
विज्ञापन

समझें फंडा.. 1.15 रुपये तक सस्ता हुआ अंडा

बीते एक पखवाड़े से भीषण ठंड होने से रात के समय लगने वाली ढकेलों, होटलों और ढाबों में अंडे की खपत कम हुई है, क्योंकि रात के समय ग्राहक कम निकल रहे हैं। इससे इसकी कीमतों में लगभग 1.15 रुपये की गिरावट हुई है। कारोबारियों के अनुसार यह गिरावट कुछ दिनों के लिए ही है। घना कोहरा खत्म होते ही इसकी मांग दोबारा बढ़ जाएगी। वहीं इन दिनों घरों में इसकी खपत बहुत बढ़ गई है। पहले लगभग 4.5 लाख अंडों की रोजाना खपत हो रही थी, जो अब 6.5 लाख तक पहुंच गई है। इसमें रोजाना दो लाख का बड़ा इजाफा हुआ है।

अंडे की कीमत
  • 20 दिसंबर को थोक रेट 6.35 रुपये प्रति अंडा
  • 04 जनवरी को थोक रेट 5.20 रुपये प्रति अंडा
  • 15 दिन में रेट का अंतर 1.15 रुपये प्रति अंडा
  • अंडा फुटकर में सात रुपये तक बेचा जा रहा है
  • एक करोड़ 78 लाख 70 हजार अंडों का उत्पादन हर महीने
  • 20 लाख अंडे हर महीने दूसरे शहरों से अलीगढ़ आ रहे हैं
  • दो करोड़ अंडे हर महीने खा रहे हैं अलीगढ़ वाले
  • 6.50 लाख अंडों की रोजाना खपत होती है जनपद में

वर्तमान का फुटकर रेट
  • मछली 140 से 180 रुपये प्रति किलो
  • भैंस का मीट 260 रुपये रुपये प्रति किलो
  • बकरा 650 से 700 रुपये प्रति किलो तक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें