फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमडीएस की प्रवेश परीक्षा में गड़बड़ी का आरोप, फिर से मूल्यांकन की मांग की

विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के जेएन मेडिकल कॉलेज की रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन ने एमडीएस (मास्टर इन डेंटल सर्जरी) की प्रवेश परीक्षा में अनियमितता की बात कहते हुए सात छात्रों की उत्तर पुस्तिकाओं का फिर से मूल्यांकन कराने की मांग की है। इस संबंध में एसोसिएशन ने मेडिकल परीक्षा के लिए नेशनल बोर्ड आफ एग्जामिनेशन, नई दिल्ली के अतिरिक्त निदेशक डॉ. अनुराग अग्रवाल को पत्र लिखा है।
विज्ञापन

एसोसिएशन के अध्यक्ष डा.मोहम्मद काशिफ, कोषाध्यक्ष डॉ. सौरव पाठक और पूर्व अध्यक्ष डॉ. हमजा मलिक की ओर से लिखे गए पत्र में कहा गया है कि एमडीएस के लिए एएमयू डेंटल कॉलेज के छात्रों ने भी परीक्षा दी थी। यह परीक्षा नीट के माध्यम से संचालित होती है। जब यह छात्र परीक्षा देकर आए थे तब इन्होंने अपने शिक्षकों से परीक्षा के संबंध में चर्चा की। शिक्षकों में उनके प्रदर्शन को बहुत बेहतर बताया था। लेकिन इसके बाद भी घोषित परिणामों में निराशाजनक स्थिति बनी है। पत्र में कहा गया है कि जब यह छात्र परीक्षा देने गए थे तब बायोमेट्रिक प्रक्रिया के समय पाया गया था कि इनके आवेदन फॉर्म पर फोटो नहीं लगा हुआ था। जबकि आवेदन फॉर्म पर फोटो होना अनिवार्य है। ऐसे में गड़बड़ी की संभावना बन जाती है। पत्र में रोल नंबर का उल्लेख करते हुए सभी छात्रों की उतर पुस्तिकाओं का फिर से मूल्यांकन करने की मांग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें