फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमबीबीएस प्रवेश परीक्षा (प्री) का परिणाम घोषित

Thu, 28 Apr 2016 01:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
एएमयू - फोटो : अलीगढ़/ब्यूरो
विज्ञापन
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय की एमबीबीएस/बीडीएस प्रवेश परीक्षा (प्री) का परिणाम बुधवार को घोषित कर दिया गया। इसमें करीब 15 हजार 192 अभ्यर्थियों का टीयर टू की परीक्षा के लिए चयनित किया गया है। टीयर टू की परीक्षा 1 जून को अलीगढ़ में आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन

एएमयू एमबीबीएस प्रवेश परीक्षा का आयोजन 10 अप्रैल को अलीगढ़ समेत देश के कई शहरों में किया गया था। इसमें करीब 55 हजार अभ्यर्थी शामिल हुए थे। विश्वविद्यालय प्रशासन ने 17 वें दिन परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। एएमयू कंट्रोलर प्रो. जावेद अख्तर ने बताया कि टीयर टू परीक्षा के लिए करीब 15 हजार 192 अभ्यर्थियों का चयन किया गया है। परीक्षा 1 जून को अलीगढ़ में आयोजित की जाएगी। टीयर टू की परीक्षा दूसरे शहरों में नहीं होगी। सभी अभ्यर्थियों को फ्रेश हॉल टिकट एवं नंबर एलाट किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि पिछले साल एमबीबीएस  प्रवेश परीक्षा में धांधली की शिकायत के बाद एएमयू इंतजामियां ने इस बार दो चरणों में प्रवेश परीक्षा आयोजित करने का निर्णय लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें