रेलवे सिग्नल एंड टेलीकॉम विभाग की नई बिल्डिंग बन रही है। बिल्डिंग के परिसर में दो अलग-अलग धार्मिक मजार बनी हुई थीं। जो बिल्डिंग निर्माण में अवरोध बन रही थी।
अलीगढ़ रेलवे स्टेशन और मीनाक्षी पुल के शाहकमाल रोड के मध्य तीन तालाब के पास बनी दो मजार 23 अगस्त को भारी पुलिस फोर्स की मौजूदगी में हटवा दी गईं। हालांकि इस दौरान किसी तरह का विरोध देखने को नहीं मिला।
विज्ञापन
तीन तालाब के पास दिल्ली हावड़ा रेलवे ट्रैक के सहारे रेलवे सिग्नल एंड टेलीकॉम विभाग की नई बिल्डिंग बन रही है। बिल्डिंग के परिसर में दो अलग-अलग धार्मिक मजार बनी हुई थीं। जो बिल्डिंग निर्माण में अवरोध बन रही थी। जिसके कारण निर्माण कार्य पूर्ण नहीं हो पा रहा था। बिल्डिंग का 80 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है। रेलवे के अधिकारियों ने इन्हें हटवाने के निर्देश दिए थे।
23 अगस्त को आरपीएफ के सहायक कमांडेंट गुलजार सिंह, सीओ जीआरपी इटावा उदय प्रताप सिंह, पोस्ट कमांडर अमित कुमार सिंह, जीआरपी के प्रभारी निरीक्षक संदीप तोमर के नेतृत्व में आरपीएफ, जीआरपी, पीएसी और सिविल पुलिस बल की भारी मौजूदगी में दोनों धार्मिक मजार को हटाने का अभियान चलाया गया।
विज्ञापन
करीब 2 घंटे में दोनों ही धार्मिक मजार को हटा दिया गया। आरपीएफ के सहायक कमांडेंट गुलजार सिंह ने बताया कि बिल्डिंग के निर्माण में अवरोध बन रही दोनों ही धार्मिक मजार को स्थाई रूप से हटवा दिया गया है। इसमें किसी तरह का कोई विरोध नहीं हुआ। अब बिल्डिंग का निर्माण तेजी से हो सकेगा ।