फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेयर को बुखार, भाजपाइयों को 48 घंटे पूरे होने का इंतजार

Tue, 21 Jun 2016 01:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
भाजपा - फोटो : अलीगढ़/ब्यूरो
विज्ञापन
मेयर शकुंतला भारती पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले कोल विधायक हाजी जमीरउल्लाह के खिलाफ पुलिस कार्रवाई करती है या नहीं, इस पर भाजपा नेताओं की नजर है। 48 घंटे के अंदर कार्रवाई नहीं होने पर भाजपाई कुछ अहम फैसला ले सकते है। कई भाजपा नेता मीडिया से फोन कर यह जानने की कोशिश करते रहे कि हाजी जमीरउल्लाह के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई या नहीं।
विज्ञापन

मेयर शकुंतला भारती ने बताया कि आज बुखार के कारण कही बाहर नहीं निकली। कल पता करूंगी कि इस मामले में क्या हुआ। वहीं भाजपा नेता प्रशासन की अगली कार्रवाई पर नजरें टिकाएं है।
उल्लेखनीय है कि कोल विधायक ने मेयर पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी थी, जिसकी शिकायत स्वयं मेयर ने वूमेन पावर  सेल 1090 में की है। भाजपा नेता 48 घंटे का अल्टीमेटम दे चुके है। उनका कहना है कि कार्रवाई नहीं हुई तो वे अपने स्तर से इस मामले को निपटेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें