फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मायावती का भाजपा पर हमला, बोलीं- 'गठबंधन की आंधी को कोई भी चौकीदार नहीं रोक पाएगा'

Mon, 15 Apr 2019 04:01 PM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन
रैली को संबोधित करते हुईं मायावती - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अलीगढ़ के महेश्वरी इंटर कॉलेज में सपा-बसपा और आरएलडी गठबंधन प्रत्याशी अजित बालियन के समर्थन में बसपा सुप्रीमो मायावती ने रैली को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि भीड़ को देख कर लग रहा है कि नमो-नमो वाले जा रहे हैं और जय भीम वाले आ रहे हैं, यह असली बजरंगबली वाले हैं। भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रधानमंत्री अपनी असफलता को छिपाने के लिए गठबंधन के खिलाफ बोल रहे हैं।
विज्ञापन


अखिलेश यादव के बारे में कुछ बोलने से पहले प्रधानमंत्री को अपने गिरेवां में झांक लेना चाहिए, भाजपा और पीएम की बौखलाहट से लग रहा है कि इनके अच्छे दिन जा रहे हैं, और बुर दिन आने वाले हैं।

आजादी के बाद देश की सत्ता कांग्रेस-बीजेपी समेत अन्य दलों के हाथ में रही है, कांग्रेस की नीति हमेशा गलत रही है, वर्तमान में भाजपा सरकार झूठे वादे और इनके क्रिया कलाप के चलते सरकार चली जाएगी। वर्तमान में मोदी ने पिछले आम चुनाम में दलित, मुस्लिम सहित सर्वसमाज से जो वादे किए थे, वह पूरे नहीं किए। 
विज्ञापन


2019 के लोकसभा चुनाव से पहले ही प्रधानमंत्री तरह-तरह के हथकंडे अपना रहे हैं और वादे कर रहे हैं, पीएम ईमानदार होते तो वह चुनाव से पहले शिलान्यास और झूठी घोषणा नहीं करते। 
Trending Videos

इन्होंने ने पूंजीपति और अमीर लोगों को मालामाल किया है, गरीब मजलूमों के लिए कुछ नहीं किया। किसानों के गन्ने का मूल्य नहीं दिया। आवारा पशुओं ने किसानों को दुखी करके रख दिया है। 

पूर्व की कांग्रेस सरकार की तरह भाजपा सरकार में भी देश की स्थिति जस की तस है। आरक्षण नीति भी सही से क्रियान्वित नहीं हुई। हर दलित मुस्लिम समेत कई जाति के लोगों की स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ। इस सरकार में भेदभाव की राजनीति और जुल्म हो रहा है।

नोटबंदी और जीएसटी से व्यापारी अभी तक परेशान हैं। भ्रष्टाचार भी बढ़ा है, कांग्रेस के सरकार में बोफोर्स घोटाला हुआ, तो भाजपा की सरकार में रफेल घोटाला इसका उदहारण है। 

कांग्रेस पार्टी का देश के कई राज्यों में जनाधार घट गया है, वह गरीबों के खाते में 72 हजार रुपये देने का वादा कर रही है, लेकिन इससे कोई फायदा नहीं होना है। गठबंधन के लोगों को इनके झांसे में नहीं आना है।

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के छात्रों से कहना चाहती हूं कि हमारी केंद्र में सरकार बनेगी तो अमुवि का जो स्वरूप पहले से चल आ रहा है उसको बहाल रखा जाएगा।

मायावती ने कहा कि भाजपा गठबंधन के बढ़ते जनाधार से घबरा गई है, गठबंधन के खिलाफ अफवाह फैला रही है, लेकिन गठबंधन की आंधी को कोई भी चौकीदार नहीं रोक पाएगा। 
 
विज्ञापन

आरएलडी प्रमुख अजित सिंह ने कहा कि आपके जोश से लगता है कि आपने भाजपा को हराने का मन बना लिया है। आगामी 23 मई के बाद देश से भाजपा का सूपड़ा साफ हो जाएगा। देश के उच्चतम न्यायालय के जजों ने कहा कि देश का प्रजातंत्र खतरे में है। 

उन्होंने आगे कहा कि मोदी के अच्छे दिन आ गए लेकिन जनता के नहीं आए। दिन में तीन बार सूट बदलेंगे, तीन स्थानों पर जुमले बाजी करेंगे और देश-देश घूमेंगे। 15 लाख खाते में देने और 2 करोड़ के वायदे भी पूरे नहीं किए। 

किसानों से किए वायदे पूरे नहीं किए, आवारा पशुओं से किसान परेशान हैं। मोदी की 56 इंच की छाती है लेकिन दिल छोटा है। इसके दिल मे किसान, गरीब, मजलूमों के लिए जगह नहीं है। इसके लिए अडानी, अंबानी जैसे पूंजीपति के लिए जगह है।

मोदी से बड़ा झूठा कोई नहीं है, इस झूठे को हटाना है तो अबकी चुनाव में ऐसी ठोकर मारना की मोदी नागपुर में जाकर गिरे। मोदी को हटा दो तो योगी तो अपने आप हट जाएगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें