हादसे के बाद मौके पर पड़ी दुर्घटनाग्रस्त मैक्स
- फोटो : samvad
जीटी रोड पर गांव गोपी चांदपुर के पास मंगलवार रात एक ट्रक ने मैक्स गाड़ी में टक्कर मार दी, जिससे मैक्स सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई, जिससे चालक सहित चार लोग घायल हो गए और उसमें लदी दो गायों की मौत हो गई
थाना सिकंदराराऊ के गांव पोरा निवासी मैक्स चालक प्रभात कुमार ने बताया है कि मंगलवार रात वह गांव के ही रवि कुमार, शशि व चीनू के साथ गोपी चांदपुर गांव से अपनी मैक्स गाड़ी में दो गाय लेकर गांव लौट रहे थे। रात समय करीब 10:00 बजे जीटी रोड पर एक ट्रक चालक ने मैक्स में टक्कर मार दी, जिससे वह सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई। हादसे में दोनों गायों की मौके पर ही मौत हो गई और मैक्स में सवार वह और तीन अन्य लोग घायल हो गए हैं। इस संबंध में थाना पुलिस का कहना है कि घटना की तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।