फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एएमयू की मौलाना आजाद लाइब्रेरी छात्रों के लिए बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना के लगातार बढ़ रहे प्रकोप को देखते हुए अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) में मौलाना आजाद लाइब्रेरी को फिर से छात्रों के लिए बंद कर दिया गया है। पिछले 14 महीनों में यह दूसरी बार है, जब लाइब्रेरी को छात्रों के लिए बंद किया गया है। इससे पहले 10 महीने बाद लाइब्रेरी को फरवरी में छात्रों के लिए खोला गया था।
विज्ञापन

इसके अलावा, अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के स्कूलों में कक्षा 10 और कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षाओं के संचालन पर भी अनिश्चितता के बादल मंडराने लगा है। इस संबंध में विश्वविद्यालय प्रशासन जल्द कोई फैसला ले सकता है। विश्वविद्यालय के जनसंपर्क विभाग के एमआईसी प्रोफेसर शाफे किदवई कहते हैं कि संक्रमण की दूसरी लहर को देखते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन ने एहतियात के तौर पर मौलाना आजाद लाइब्रेरी को बंद कर दिया है। जेएन मेडिकल कॉलेज की ओपीडी सेवाएं 15 अप्रैल से बंद हो जाएंगी। जहां तक विश्वविद्यालय के स्कूलों में चल रहीं बोर्ड की परीक्षाओं का सवाल है तो आधी से अधिक परीक्षाएं हो चुकी हैं। कुछ परीक्षाएं शेष हैं। इसके संबंध में विश्वविद्यालय की एकेडमिक काउंसिल द्वारा फैसला लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें