वीसी जमीरउद्दीन शाह ने रोडवेज की नई सेवा पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि इसके शुरू होने से एएमयू में अध्ययनरत विद्यार्थियों और शिक्षकों को बहुत लाभ होगा। प्रो. एसए आजमी ने बताया कि वह काफी समय से इसके लिए प्रयासरत थे कि अलीगढ़ का बस द्वारा मुहम्मदाबाद गोहाना (मऊ) से सीधा संपर्क हो।
उन्होंने कहा कि एएमयू के तत्कालीन कुलपति सर शाह सुलेमान व सर सैयद के मित्र और तत्कालीन अलीगढ़ के डिप्टी कलेक्टर मो. करीम का भी मुहम्मदाबाद गोहाना से संबंध था। अलीगढ़ डिपो प्रभारी ठा. मुनेंद्र पाल सिंह ने बताया कि इस रूट के लिए तीन बसें तैयार की गई है। हर रोज एक बस गांधीपार्क बस स्टैंड से सुबह 10 बजे रवाना होकर दूसरे दिन सुबह 6 बजे मऊ पहुंचेगी।
उसी दिन यहीं बस शाम 7 बजे रवाना होकर अगले दिन दोपहर 3 बजे अलीगढ़ आएगी। इस दौरान ईसी सदस्य नसीम अहमद खान, प्रो. असगर बेग, प्रो. जफरूल इस्लाम, प्रो. कय्यूम हुसैन, प्रो. इकराम खान, प्रो. इकबाल अहमद, अलीगढ़ डिपो के एआरएम राजेश यादव और बुद्ध विहार डिपो के योगेंद्र प्रताप सिंह मौजूद रहे।