क्रिकेट टूर्नामेंट में मथुरा चैलेंजर्स की विजेता टीम।
- फोटो : CITY OFFICE
ऑल इंडिया पंजाब नेशनल बैंक ऑफीसर्स एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित यूनिटी कप को मथुरा की टीम ने जीत लिया। डीएस कॉलेज के मैदान पर मथुरा और अलीगढ़ की टीम के बीच फाइनल मुकाबला हुआ। पहले खेलते हुए मथुरा ने 169 रन बनाए। जवाब में उतरी अलीगढ़ की टीम 100 रन पर सिमट गई। मथुरा ने 69 रन से मैच जीत लिया। मुख्य अतिथि ऑल इंडिया पंजाब नेशनल बैंक ऑफिसर एसोसिएशन के ट्रेजरी व नई दिल्ली जोन के सेक्रेटरी कुशल और आगरा जोन के सेक्रेटरी अरविंद आनंद ने विजेता व उप विजेता टीम को ट्रॉफी प्रदान की।
पहले मैच में मैन ऑफ द मैच सचिन शर्मा, दूसरे मैच में मैन ऑफ द मैच चंद्रपाल घोष व तीसरे मैच में मैन ऑफ द मैच व टूर्नामेंट यशराज शर्मा रहे। यशराज को क्षेत्ररक्षक का पुरस्कार भी मिला। इस अवसर पर धीरज आनंद, प्रदीप सचान मंडल सचिव, अनिल कुमार चेयरमैन, महेश चंद्र उपाध्यक्ष, सुभाष चंद्र उपाध्यक्ष, शुभम मिश्रा कोषाध्यक्ष, अमित कुमार सह कोषाध्यक्ष, आगरा के अध्यक्ष श्याम सुंदर आदि मौजूद रहे। ब्यूरो