मथुरा कांड में शहीद एसपी सिटी मुकुल द्विेदी व एसओ संतोष यादव को कई स्थानों पर श्रद्धांजलि दी गई। शांति मार्च भी निकाला गया। विपक्षी दलों ने घटना के लिए प्रदेश सरकार को जिम्मेदार ठहराया है।
महापौर कैंप कार्यालय पर मथुरा में हुई घटना में शहीद एसपी सिटी मुकुल द्विेदी व एसओ संतोष यादव को महापौर शकुंतला भारती ने अपने स्टाफ के साथ भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर मेयर ने कहा कि वर्तमान में बड़ा विपरीत समय आ गया है। अपराधियों को पुलिस का भी डर नहीं है। उन्होंने कहा कि मुकुल द्विवेेदी की तैनाती जिले में वर्ष 2006 में हुई थी। उस समय अलीगढ़ में दंगे हुए थे और दंगा शांत कराने में द्विेदी का बड़ा योगदान था।
पूर्व विधायक विवेक बंसल ने धर्मपुर कोर्टयार्ड पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मथुरा में शहीद हुए पुलिस अधिकारियों के प्रति संवेदना व्यक्त की। उन्होेंने कहा कि इन पुलिस अधिकारियोें का बलिदान हमेशा याद रखा जाएगा। हैल्पिंग हेंड सोसायटी द्वारा अध्यक्ष जयगोपाल वीआईपी की अध्यक्षता में एक शांति मार्च बारहद्वारी से निकाला गया। इसमें शहीद एसपी सिटी व एसओ संतोष कुमार जी को श्रद्धांजलि दी गई। वक्ताओं ने कहा कि यह घटना प्रदेश सरकार की नाकामी और लापरवाही का उदाहरण है।
इस मौके पर कोषाध्यक्ष हरिकिशन वार्ष्णेय, मीडिया प्रभारी आलोक गर्ग,महामंत्री अमित मित्तल, हरिकिशन, मनीष डबल नाइन,पदम वार्ष्णेय, विपिन मित्तल, राकेश सिक्स संस, अभिषेक जिंदल, कपिल अग्रवाल, राजेश गुप्ता, आकाश कोल, संदीप वार्ष्णेय, अमित श्रीवास्तव आदि थे। मथुरा में हुई घटना को लेकर विवि छात्र संघर्ष मोर्चा के महासचिव अमित गोस्वामी ने कहा कि इस घटना की जिम्मेदारी सीएम को खुद लेनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इस घटना में रामवृक्ष यादव को सपा के बड़े नेताओं द्वारा संरक्षण दिए जाने की बात सामने आ रही है। उन्होंने इस मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग की है। इस बारे में उन्होेंने सीएम को फैक्स भी भेजा है।
मथुरा में शहीद पुलिस अधिकारियों को श्रद्धांजलि देने के लिए वैदिक ज्योतिष संस्थान ने आचार्य डॉ ब्रजेश शास्त्री के नेतृत्व में स्वर्ण जयंती नगर क्षेत्र में कैंडल मार्च निकाला गया। इसका आरंभ क्षेत्राधिकारी प्रथम राजकुमार ने किया। इसमेें विश्व कल्याण सेवा संस्थान के राष्ट्रीय महासचिव पवन कुमार वार्ष्णेय, महंत ओपी बाबा, गौरव शास्त्री, रजनीश वार्ष्णेय, पवन तिवारी, महेन्द्र सिंह,कपिल शर्मा, अमित ताण्डव, हरिहर शर्मा, गणेश कुमार गुप्ता, सुनील शर्मा, छोटेलाल, सुनील वंशल आदि थे। बहुजन पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मानिक लाल वाल्मीकि ने कहा है कि पूरे प्रदेश में जंगलराज है। कानून पुलिस, प्रशासनिक व्यवस्था पूरी तरह चौपट है। भूमाफियाओं, गुंडों के हौंसले बुलन्द हैं और बहादुर पुलिस अधिकारी शहीद हो रहे हैं। मथुरा का जवाहर बाग काण्ड सपा सरकार के माथे पर कलंक है। वह मथुरा में शहीद एसपी सिटी के अंतिम संस्कार में शामिल होने गए थे और वहां से लौटकर यह आरोप लगाए।