फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: बारिश ने बिगाड़ा खेल, फाइनल समेत कई मुकाबले हुए स्थगित

Tue, 08 Jul 2025 11:44 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

चैलेंजर सीरीज का फाइनल मैच 7 जुलाई को खेला जाना था, लेकिन मैदान में जलभराव और लगातार हो रही बारिश के कारण आयोजन समिति को मुकाबले को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित करना पड़ा।
विज्ञापन
स्टेडियम में भरा बारिश का पानी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ शहर में लगातार हो रही भारी बारिश ने खेल प्रेमियों की उम्मीदों पर पानी फेर दिया है। अहिल्याबाई होलकर स्टेडियम सहित विभिन्न खेल स्थलों पर जलभराव के कारण कई अहम मुकाबलों को स्थगित करना पड़ा। श्री राजेंद्र सिंह इंटरनेशनल स्कूल के ग्राउंड में खेले जाने वाला चैलेंजर सीरीज का फाइनल मुकाबला भी बारिश की भेंट चढ़ गया।

विज्ञापन


चैलेंजर सीरीज का फाइनल मैच 7 जुलाई को खेला जाना था, लेकिन मैदान में जलभराव और लगातार हो रही बारिश के कारण आयोजन समिति को मुकाबले को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित करना पड़ा। खिलाड़ियों और दर्शकों में इस निर्णय को लेकर निराशा देखी गई। इसी तरह, फुटबॉल, खो-खो, और वॉलीबॉल जैसे आउटडोर खेल भी प्रभावित हुए। कई विद्यालयों और स्पोर्ट्स क्लबों की प्रैक्टिस सत्र भी रद्द कर दिए गए हैं। खिलाड़ियों का कहना है कि अभ्यास के रुकने से आगामी प्रतियोगिताओं की तैयारियों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, अहिल्याबाई होलकर स्टेडियम में जलभराव की समस्या एक बार फिर चर्चा में आ गई है। खेल प्रेमियों का कहना है कि हर साल मानसून में यही हाल होता है, लेकिन अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं किया गया है। खिलाड़ियों और खेल संगठनों ने नगर निगम व जिला प्रशासन से अपील की है कि खेल मैदानों में जल निकासी की व्यवस्था दुरुस्त की जाए ताकि बारिश के मौसम में भी खेल गतिविधियां निर्बाध रूप से जारी रह सकें।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें