फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़: मॉल में लगी भीषण आग, कर्मचारियों और ग्राहकों में मची भगदड़, भारी नुकसान

Sun, 08 May 2022 11:20 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़

सार

घटना शाम करीब चार बजे की है। रविवार के चलते स्टोर में ग्राहकों की भीड़ थी। करीब पंद्रह कर्मचारी भी स्टोर के प्रथम व द्वितीय तल पर मौजूद थे। इसी बीच दूसरी मंजिल पर शार्ट सर्किट से धुआं उठने लगा। अचानक उस स्थान पर आग की लपटें उठने लगीं। 
विज्ञापन
आग पर काबू पाते दमकल कर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जीटी रोड पर बन्नादेवी चर्च के सामने स्थित विशाल मेगा मार्ट स्टोर की दूसरी मंजिल रविवार शाम अग्निकांड में पूरी तरह राख हो गई। आग उस समय लगी, जब स्टोर में ग्राहकों की भीड़ थी और अचानक शार्ट सर्किट से धुआं निकलने लगा। कोई कुछ समझ पाता तो आग की लपटें उठने लगीं, जिन्हें देख स्टाफ व ग्राहक बाहर की ओर दौड़ पड़े। इसी बीच खबर पर दमकल की गाड़ियां लेकर सीएफओ पहुंच गए और तीन घंटे के प्रयास में आग पर काबू पाया। दूसरी मंजिल पर कपड़े आदि होने के कारण कुछ बचाया नहीं जा सका। इस दौरान जीटी रोड पर अफरातफरी का माहौल रहा और जाम लगा रहा।

विज्ञापन


घटना शाम करीब चार बजे की है। रविवार के चलते स्टोर में ग्राहकों की भीड़ थी। करीब पंद्रह कर्मचारी भी स्टोर के प्रथम व द्वितीय तल पर मौजूद थे। इसी बीच दूसरी मंजिल पर शार्ट सर्किट से धुआं उठने लगा। अचानक उस स्थान पर आग की लपटें उठने लगीं। यह देख कर्मचारी व ग्राहक घबरा गए और शोर मचाते हुए नीचे आए और नीचे मौजूद लोगों को भी बाहर निकाला। हालांकि स्टोर में फायर फायटिंग सिस्टम भी मौजूद है। मगर किसी ने उसका प्रयोग नहीं किया।  इसी बीच खबर पर सीएफओ विवेक शर्मा और फायरकर्मी मौके पर पहुंच गए। तब जाकर आग बुझाने के प्रयास शुरू किए। मगर तब तक कपड़ों व अन्य सामान को आग ने पूरी तरह अपनी जद में ले लिया। 

किसी तरह बाहर से सीढ़ी लगाकर व शीशे आदि तोड़कर आग बुझाना शुरू किया। आग की भयावहता को देख आरएएफ, पावर हाउस व हाथरस तक से दमकल की आधा दर्जन गाड़ियां और मंगाई गईं। तब जाकर दो घंटे बाद आग नियंत्रित हुई। इसके एक घंटे बाद सात बजे तक उससे उठते धुएं को शांत किया जा सका। इस तरह तीन घंटे में हालात सामान्य हुए। इस दौरान घंटों तक जीटी रोड की शहर की तरफ आने वाली साइड पर जाम लगा रहा। साथ में आसपास के लोगों की भीड़ भी जमा रही। स्टोर के आसपास के घरों के लोग भी बाहर निकल आए। इस दौरान व्यवस्था संभालने के मकसद से एसपी सिटी कुलदीप सिंह गुणावत, सीओ मोहसिन खान, इंस्पेक्टर बन्नादेवी, इंस्पेक्टर देहली गेट आदि मौजूद रहे। इधर, मैनेजर जितेंद्र के अनुसार प्रथम तल पर कोई नुकसान नहीं हुआ है। दूसरे तल पर आग में काफी नुकसान हुआ है। वहां कुछ नहीं बचा है।
विज्ञापन


सीएफओ ने खुद तोड़ा शीशा, जख्मी हुए
आग दूसरी मंजिल पर लगी थी। इसलिए अंदर जाने का कोई ऐसा साधन न था कि पानी का पाइप लेकर अंदर जाया जा सके। इस पर सीएफओ ने तय किया कि सामने से शीशा तोड़कर आग बुझाई जाए। इस पर वे खुद सीढ़ी के जरिये रॉड लेकर चढ़ गए और शीशा तोड़ा। इस दौरान खुद सीएफओ व एक कर्मचारी गौरव अत्री हाथ में कांच लगने से जख्मी हो गए।

अभी तक की जांच में पाया गया है कि आग दूसरी मंजिल पर विद्युत केबिल के डक्ट में हुए शार्ट सर्किट से लगी है। अगर वहां मौजूद स्टाफ फायर फायटिंग सिस्टम का प्रयोग करता तो शायद इतनी बड़ी दुर्घटना न होती। वहां करीब 15 कर्मचारी व कई ग्राहक थे। मामले में अब सोमवार को जांच व सभी के बयान दर्ज करने की प्रक्रिया होगी। उसके बाद ही आगे कार्रवाई तय होगी। -विवेक शर्मा, सीएफओ

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें