फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: बाइक से जा रहे युवकों को नकाबपोश बदमाशों ने रोका, बाइक-मोबाइल लूटे

Thu, 02 Nov 2023 01:03 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

दो युवक बाइक से घूमने जा रहे थे। जरतौली माइनर के पास बाइक रुकवाकर चार नकाबपोश बदमाशों ने बुलेट की चाबी छीन ली। पर्स व मोबाइल को छीनकर फरार हो गए।
विज्ञापन
नकाबपोश बदमाश - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जट्टारी कस्बा के जरतौली मोड स्थित गैस गोदाम के पास शाम सात बजे बाइक से घूमने जा रहे दो युवकों से चार नकाबपोश बदमाशों ने हथियार होने का भय दिखाकर बाइक व मोबाइल लूट लिया।

विज्ञापन


पीड़ित कौशल कुमार पुत्र रघुवीर उम्र लगभग 26 वर्ष निवासी कस्बा मोहल्ला होली वाला ने पुलिस को दिए गए शिकायती पत्र में बताया कि 1 नवंबर की शाम के समय अपने मित्र सुशील कुमार पुत्र विशनपाल सिंह के साथ बुलेट से जरतौली मोड पर गैस गोदाम की तरफ जा रहे थे।

जरतौली माइनर के पास बाइक रुकवाकर चार नकाबपोश बदमाशों ने बुलेट की चाबी छीन ली। पर्स व मोबाइल को छीनकर फरार हो गए। बीते शनिवार को पुलिस चौकी के सामने से ही स्वर्णकार की दुकान का शटर तोड़ दिया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें