क्षेत्र के गांव चितकुरा में विवाहिता की विषाक्त पदार्थ का सेवन करने से हुई मौत में पोस्टमार्टम के बाद मायकेवालों ने शव को कब्जे में ले लिया। शव को गंगीरी चौराहे पर कार में लॉक कर रख दिया। तीन घंटे बाद हुए दोनों पक्षों में राजीनामा हो गया
गांव चितकुरा की रोशनी देवी ने मंगलवार को पति से कहासुनी के बाद जहर खाकर खुदकुशी कर ली थी। बुधवार शाम करीब चार बजे मायके वाले पोस्टमार्टम हाउस से शव अपनी कार में रख कर लाए और गंगीरी चौराहे पर कार खड़ी कर शव को कार में लॉक कर ससुराल वालों से फैसले की बात करने लगे। करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद तय हुआ कि पति के नाम संपत्ति और जमीन रोशनी के बेटे के नाम करने पर सहमति हो गई। इसके बाद तय किया गया कि विवाहिता की अंत्येष्टि बृहस्पतिवार को ससुराल में की जाएगी। इस संबंध में इंस्पेक्टर रणजीत सिंह ने बताया कि यदि कोई तहरीर आती है तो जांचकर कार्रवाई की जाएगी।