महुआ खेड़ा थाना क्षेत्र के नगला डालचन्द्र गांव में बृहस्पतिवार रात एक 21 वर्षीय विवाहिता का शव फंदे पर लटका मिला। मायके पक्ष ने पति पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और हत्या कर शव को फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
पति अजीत का कहना है कि हेमलता से विवाद के बाद उसने शव को फंदे से लटकते देखा। उसने शोर मचाया, जिसके बाद पड़ोसी जमा हुए और पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को फंदे से उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विवाहिता की मौत की खबर मिलते ही मायके वाले मौके पर पहुंचे और हंगामा किया। उन्होंने आरोप लगाया कि हेमलता को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था। उन्होंने आरोप लगाया कि यह आत्महत्या नहीं, बल्कि हत्या है, जिसे आत्महत्या का रूप दिया गया है।
विज्ञापन
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह दम घुटना बताई गई है। सीओ द्वितीय धनंजय कुमार ने बताया कि पुलिस हर पहलू से घटना की जांच कर रही है। मायके पक्ष की तहरीर मिलते ही प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। ब्यूरो