अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न होने पर एक विवाहिता को पीटकर ससुराल वालों ने घर से निकाल दिया। पीड़िता की ओर से थाने में तहरीर दी गई है।
टप्पल क्षेत्र के गांव श्यारौल निवासी वीनेश ने बताया कि उनकी शादी करीब छह माह पहले गांव श्यारौल में हुई थी। ससुराल वाले दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहे थे। शनिवार रात पति, सास व ससुर ने कमरे में बंद कर बुरी तरह से पीटा। इसके बाद पति गाड़ी में बिठाकर रात 12 बजे गांव कमालपुर के पास छोड़ गया। उधर थाना प्रभारी का कहना है कि दोनों पक्षों में समझौता हो गया है। पीड़िता की ओर से लिखित समझौता दिया गया है।