फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: दहेज के लिए पीटकर घर से निकाला, रात 12 बजे गांव कमालपुर के पास छोड़ गया

Tue, 08 Aug 2023 01:35 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

ससुराल वाले दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहे थे। शनिवार रात पति, सास व ससुर ने कमरे में बंद कर बुरी तरह से पीटा। इसके बाद पति गाड़ी में बिठाकर रात 12 बजे गांव कमालपुर के पास छोड़ गया।
विज्ञापन
दहेज प्रताड़ऩा प्रतीकात्मक - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न होने पर एक विवाहिता को पीटकर ससुराल वालों ने घर से निकाल दिया। पीड़िता की ओर से थाने में तहरीर दी गई है।

विज्ञापन


टप्पल क्षेत्र के गांव श्यारौल निवासी वीनेश ने बताया कि उनकी शादी करीब छह माह पहले गांव श्यारौल में हुई थी। ससुराल वाले दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहे थे। शनिवार रात पति, सास व ससुर ने कमरे में बंद कर बुरी तरह से पीटा। इसके बाद पति गाड़ी में बिठाकर रात 12 बजे गांव कमालपुर के पास छोड़ गया। उधर थाना प्रभारी का कहना है कि दोनों पक्षों में समझौता हो गया है। पीड़िता की ओर से लिखित समझौता दिया गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें