फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh: 12 दिन पहले आई मायके से ससुराल, विवाहिता ने फंदा लगाकर दी जान

Tue, 13 Aug 2024 03:50 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

शादी के एक साल बाद शिखा के एक बेटी हुई। उसके बाद ही पति उसे शराब पीकर पीटने लगा। शिखा  पिछले पांच साल से उनके पास मायके में रह रही थी। संदीप, शिखा को ससुराल बुला ले गया और 12 वें दिन उसने खूंटी पर फंदा लगा कर जान दे दी।
विज्ञापन
शिखा देवी - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गांव मऊपुरा निवासी शिखा देवी (30) पत्नी संदीप कुमार पांच साल बाद तकरीबन 12 ही दिन पहले ही मायके से ससुराल आई थी। शराबी पति की रोजाना की पिटाई से दुखी थी। 11 अगस्त की रात दीवार में लगी खूंटी पर दुपट्टे से फंदा लगा कर उसने जान दे दी। सूचना पर पहुंचे मायके वालों ने हत्या का आरोप लगा कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने रात में ही शिखा के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन


जिला एटा के थाना बागवाला के गांव नगला सुमेर निवासी सुखलेंद्र सिंह ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी शिखा की शादी दस साल पहले थाना गंगीरी के गांव मऊपुरा निवासी संदीप के साथ की थी। शादी के एक साल बाद ही एक बेटी भी हुई। उसके बाद ही पति उसे शराब पीकर पीटने लगा। शिखा  पिछले पांच साल से उनके पास मायके में रह रही थी।

11 दिन पहले संदीप, शिखा को ससुराल बुला ले गया और 12 वें दिन उसने खूंटी पर फंदा लगा कर जान दे दी। शिखा के पिता सुखलेंद्र सिंह ने थाने में तहरीर दी है। इंस्पेक्टर संजीव कुमार ने बताया कि शिखा ने आत्महत्या की या उसकी हत्या हुई है। इसका पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चलेगा। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है, तहरीर मिलने पर जांच कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें