फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: छत पर लगी सरिया में आया करंट, हु ई दर्दनाक मौत, परिवार में छाया मातम

Tue, 13 Aug 2024 03:49 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

यज्ञवीर सिंह कपड़ा सिलाई का काम करते थे। उनके मकान की छत पर दीवार में लगी सरिया से जुड़कर बिजली का तार निकला है। सुबह वह छत पर कुछ काम कर रहे थे तभी उनका हाथ सरिया को छू गया। सरिया में करंट था, जिससे मौके पर उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
मृतक यज्ञवीर सिंह - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गांव राजमार्गपुर में एक घर की छत पर दीवार से लगी सरिया में करंट उतर आने से एक व्यक्ति की जान चली गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन


राजमार्गपुर गांव निवासी 55 वर्षीय यज्ञवीर सिंह पुत्र कल्यान सिंह कपड़ा सिलाई का काम करते थे। उनके मकान की छत पर दीवार में लगी सरिया से जुड़कर बिजली का तार निकला है। 12 अगस्त की सुबह वह छत पर कुछ काम कर रहे थे तभी उनका हाथ सरिया को छू गया।

सरिया में करंट था, जिससे मौके पर उनकी मौत हो गई। पूर्व जिपं सदस्य केपी सिंह मिस्त्री ने बताया कि परिवार में यज्ञवीर ही कमाने वाले थे। उन्होंने परिजनों को शासन से आर्थिक सहायता दिलाने की प्रशासन से मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें