फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: युवक कर रहा था परेशान, युवती ने रेस्टोरेंट में बुलाकर फेंका तेजाब

Sat, 05 Oct 2024 05:18 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

एक रेस्टोरेंट में विवाहिता ने युवक को मिलने के बहाने से बुलाया। रेस्टोरेंट में दोनों के बीच कहासुनी हो गई। विवाहिता ने बैग में से तेजाग की बोतल निकाली और तेजाब युवक के ऊपर फेंक दिया। तेजाब से युवक और रेस्टोरेंट का कर्मचारी झुलस गया। युवक शर्ट उतार कर मौके से भाग गया।
विज्ञापन
रेस्टोरेंट में यहीं पर बैठे थे विवाहिता और युवक, जहां फेंका तेजाब - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ में थाना सिविल लाइंस क्षेत्र के सेंटर प्वाइंट स्थित एक रेस्टोरेंट में 5 अक्टूबर को एक युवती ने युवक पर तेजाब फेंक दिया। तेजाब के हमले से युवक बुरी तरह झुलस गया। वहीं, छींटा पड़ने से युवती के साथ एक वेटर भी झुलस गया। युवती का आरोप है कि युवक उसे काफी समय से परेशान कर रहा था। उसकी वजह से उसका तलाक भी हो चुका है।

विज्ञापन


दोपहर 12 के करीब बरला क्षेत्र की एक युवती सेंटर प्वाइंट स्थित रेस्टोरेंट पहुंची। युवती रेस्टोरेंट के अंदर जाकर बैठ गई। कुछ देर बाद लोधा क्षेत्र का एक युवक वहां आया। वह भी युवती के सामने बैठ गया। दोनों में बातचीत हो रही थी तभी उन्होंने छोले-भटूरे का ऑर्डर किया। वेटर जैसे ही ऑर्डर लेकर टेबल के पास पहुंचा अचानक युवती ने गुस्से में चीखते हुए अपने पास मौजूद स्टील के गिलास में रखा तेजाब युवक की ओर फेंक दिया। हमले में युवक का चेहरा, कंधे से लेकर सीने तक का हिस्सा व दोनों हाथ झुलस गए। शर्ट भी जल गई।
विज्ञापन

युवक आनन-फानन शर्ट उतारकर रेस्टोरेंट से तेजी से बाहर निकला और बाहर खड़ी बुलेट मोटरसाइकिल लेकर भाग गया। इस दौरान युवती के बाएं हाथ के पंजे व गर्दन पर बायीं ओर तेजाब की कुछ बूंदें गिर गईं। जिससे वह भी मामूली रूप से झुलस गई। छींटा पड़ने से वेटर भी झुलस गया। इसके बाद युवती अपना मोबाइल फोन, बैग, बोतल समेत पूरा सामान वहीं छोड़कर चीखते हुए बाहर निकली। चौराहे पर मौजूद ट्रैफिक पुलिस कर्मियों ने उसे सेंटर प्वाइंट चौकी पर पहुंचाया। जहां युवती ने खुद ही युवक पर परेशान होकर तेजाब फेंककर हमला करने की बात स्वीकारी है।

युवती ने बताया कि युवक उसे पिछले कई साल से परेशान कर रहा है। उसकी हरकत से दुखी होकर ही उसने उसके ऊपर तेजाब फेंका है। खबर पर एएसपी मयंक पाठक, सिविल लाइंस के थाना प्रभारी रीतेश कुमार महिला पुलिस के साथ पहुंच गए। पुलिस ने रेस्टोरेंट में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगालने के साथ कर्मचारी व युवती से घटना की जानकारी ली। युवती को प्राथमिक उपचार के लिए पंडित दीनदयाल अस्पताल ले जाया गया।

दोपहर बाद तक चली पुलिस की जांच में पता चला कि युवक सासनीगेट चौराहा के पास एक निजी नर्सिंग होम में उपचार करा रहा है। इसके बाद पुलिस वहां पहुंची और उसके बयान दर्ज किए। युवक ने पुलिस को बताया कि बुलेट से नोएडा से अलीगढ़ आते समय रास्ते में कुछ अज्ञात व्यक्तियों ने तेजाब फेंककर हमला किया है।
विज्ञापन

दोनों में थे प्रेम संबंध, युवक की वजह से हो गया था तलाक

एएसपी मयंक कुमार ने बताया कि रेस्टोरेंट में युवती ने युवक पर तेजाब फेंका है। तेजाब के छींटे से युवती भी झुलस गई है। युवती का मेडिकल परीक्षण व उपचार कराया गया है। दोनों एक दूसरे को पहले से जानते हैं। माना जा रहा है कि आपसी मतभेद के कारण यह घटना हुई है। अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। युवती ने पुलिस को जो बयान दिया है, उसके अनुसार दोनों के प्रेम संबंध रहे हैं। दूसरी जगह शादी के बाद भी वह उसे परेशान करता रहा है। जिसकी वजह से युवती का तलाक तक हो गया है। इसके बाद भी युवक उसे ब्लैकमेल कर रहा था। इसी से परेशान होकर उसने यह कदम उठाया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें