फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: मिर्गी दौरे से पीड़ित विवाहिता की रजबहे में डूबने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कस्बे की एक महिला सोमवार को अपने गांव मोरथल स्थिति मायके में शादी समारोह में शामिल होने गई थी। उसी दिन रात रजबहा की ओर जाने पर उसे मिर्गी दौरा आ गया। रजबहा में गिरने पर पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई। परिजनों की मांग पर पुलिस ने पंचनामा भरकर शव उन्हें सौंप दिया।
विज्ञापन



मोरथल के अनीश खां की बेटी बेबी मिर्गी के दौरे से पीड़ित थी। हरदुआगंज के मोहल्ला गुड़ियाई निवासी आशु खां के साथ उसकी शादी हुई थी। परिजनों के अनुसार तीन दिन पहले ममेरी बहन की शादी में शामिल होने वह मोरथल गांव आई।


सोमवार की शाम वह रजबहा की ओर चली गई, जहां पानी को देख मिर्गी दौरा पड़ने से वह रजबहा में गिर गई। रजबहा में डूबने से उसकी मौत हो गई। सुबह रजबहा में शव मिलने के बाद परिजनों को घटना की जानकारी हुई। पुलिस ने बिना पोस्टमार्टम कराए शव परिजनों को सौंप दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें