फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: घरेलू कलह में विवाहिता ने फंदा लगाकर जान दी

विज्ञापन
विज्ञापन
कस्बे के मजरा नगरिया भूड़ में मंगलवार दोपहर पति-पत्नी के बीच हुए विवाद में विवाहिता ने फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस को प्राथमिक जांच में आत्महत्या की वजह घरेलू विवाद होना प्रतीत हुआ है।
विज्ञापन




नगरीया भूड़ निवासी लाडो (27) पत्नी सुरेंद्र सिंह ने दोपहर ढाई बजे के करीब घर के कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी। घटना के समर घर पर चार वर्षीय मासूम बेटा ही था। कुछ समय बाद बच्चे के रोने पर पड़ोसियों ने खिड़की से देखा तो पुलिस को सूचना दे दी।



सूचना पाकर सीओ अतरौली राजीव द्विवेदी व हल्का प्रभारी उमेश चंद्र शर्मा फील्ड यूनिट की टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। इस दौरान मृतका का पति गांव में शराब के नशे में मिला। जिसे पुलिस पूछताछ के लिए थाने बुलाकर ले गई है। देर शाम तक मृतका के मायके वाले भी गांव पहुंच गए। सीओ राजीव द्विवेदी ने बताया कि कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है, मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें