फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत, हत्या का आरोप

Sat, 13 Sep 2025 02:28 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली चंदपा क्षेत्र के गांव नगला बिहारी में विवाहिता आरती (32) का शव फंदे पर लटका मिला। मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाते हुए थाने पर हंगामा काटा। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन




फिरोजाबाद जिले के गांव दिनौली निवासी आरती की शादी करीब 11 वर्ष पूर्व चंदपा क्षेत्र के गांव नगला बिहारी निवासी सौरभ के साथ हुई थी। शुक्रवार की सुबह आरती की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जांच में सामने आया कि आरती के गले पर फंदे के निशान थे।



इधर, सूचना मिलते ही मायके पक्ष के लोग भी पोस्टमार्टम गृह पर पहुंच गए। यहां से वह थाना चंदपा पहुंचे। इन लोगों ने यहां पहुंचकर हंगामा करते हुए आरोप लगाया कि आरती की हत्या की गई है। हत्या को आत्महत्या का रूप दिया गया है।
विज्ञापन




मुकदमा दर्ज कराते हुए मृतका के पिता राजवीर सिंह ने कहा कि सौरभ के एक महिला से अनैतिक संबंध थे। आरती को उसका पति सौरव, ससुर गजराज सिंह, सास सविता, गौरव, डॉली मिलकर पीटते थे। यह बात कई बार उनकी बेटी ने बताई। उन्होंने कहा कि उनकी बेटी की गला दबाकर हत्या की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें