फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: दहेज के लिए विवाहिता से मारपीट, अश्लील हरकत का आरोप

विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : Archive
विज्ञापन
थाना रोरावर क्षेत्र की एक विवाहिता ने पति व तीन ससुरालियों पर दहेज मांगने का आरोप लगाया है। महिला ने मारपीट, अश्लील हरकत और जेवर व नकदी ले जाने की शिकायत भी की है।
विज्ञापन


महिला ने बताया कि उसका निकाह 16 नवंबर 2023 को आसिफ से हुआ था। निकाह के बाद ही आसिफ, मुमताज, शोएब और बब्बू दहेज मांगने लगे। पति काम नहीं करता था, उसे मजदूरी के लिए मजबूर करता था। 25 अगस्त की रात शोएब, बब्बू और मुमताज घर में घुस आए। आसिफ ने महिला को पीटा, जबकि देवरों ने अश्लील हरकतें कीं। अलमारी से सोने-चांदी के जेवर और सात हजार रुपये ले गए। सास व देवरों के कहने पर आसिफ ने उसे तीन तलाक बोल दिया। सीओ प्रथम संजीव कुमार शर्मा ने बताया कि पति समेत चार ससुरालियों पर रिपोर्ट दर्ज हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें