फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: विवाहिता ने लगाया छेड़खानी का आरोप, पति समेत ससुरालियों पर रिपोर्ट दर्ज, जांच शुरू

Tue, 24 Mar 2026 06:06 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

महिला ने अपने पति और ससुरालियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप लगाया कि विषाक्त खिलाकर जान से मारने की कोशिश की गई। ससुर ने उससे छेड़खानी की। कमरा बंद कर भूखा रखा गया और धमकी दी गई।
विज्ञापन
पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इगलास क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने अपने पति व ससुराल पक्ष पर दहेज उत्पीड़न, मारपीट, विषाक्त पदार्थ देने व छेड़खानी करने का आरोप लगाया है। 

विज्ञापन


रिपोर्ट दर्ज कराते हुए पीड़िता ने पुलिस को बताया है कि उसकी शादी 2023 में मथुरा जिले के निवासी युवक से हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद पति, ससुर, सास व ननद उस पर कार और पांच लाख अतिरिक्त मायके से लाने के लिए दबाव बनाने लगे। मना करने पर मानसिक उत्पीड़न करने लगे। 
विज्ञापन


बीते साल 18 फरवरी को विषाक्त खिलाकर जान से मारने की कोशिश की गई। ससुर ने उससे छेड़खानी की। कमरा बंद कर भूखा रखा गया और धमकी दी गई। कोतवाल अवधेश कुमार ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है, जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें