फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुराल में विवाहिता की गला दबाकर हत्या

Fri, 08 Jul 2016 01:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
हत्‍या
विज्ञापन
दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुराल में विवाहिता की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। मामला सासनीगेट के मुहल्ला सुम्मेर नगर का है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने पति, सास, ससुर के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पति को हिरासत में ले लिया गया। कासगंज के लवकुश नगर निवासी रवि कुमार ने करीब डेढ़ वर्ष पूर्व अपनी 25 वर्षीय बेटी वर्षा की शादी यहां मथुरा रोड स्थित सुम्मेर नगर के रवि कुमार के साथ कराई थी। मायके वालों का आरोप है कि अतिरिक्त दहेज के लिए ससुराल में वर्षा का उत्पीड़न किया जाने लगा।
कई बार इसकी शिकायत भी की। तब मामला परिवार का बताकर समझा दिया गया। मगर दहेज की मांग बरकरार रही। दहेज में बाइक मांगी जा रही थी। आरोप है कि बुधवार रात वर्षा की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। खबर पाकर पहुंचे मायके वालों ने पुलिस को सूचना दे दी। आरोपी पति को हिरासत में ले लिया गया। एसओ विनोद कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर पति रवि कुमार, सास गंगादेवी व ससुर शिव कुमार के विरुद्ध दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें