वर्ष 2020 का अंतिम विवाह मुहूर्त शुक्रवार को संपन्न हुआ। ऐसे में इस साल के सहालग भी समाप्त हो गए हैं। इससे बैंडबाजा, बरात का शोर भी थम गया है। पंचांग में सहालग खत्म होने के बावजूद आज शनिवार को भी कुछ शादियां होंगी। पंचांग में 11 दिसंबर तक सहालग थे। शुक्रवार को शादी होने के साथ ही शहनाई की गूंज भी थम गई है।
अब चार महीने बाद वर्ष 2021 में ही शादियां होंगी। इससे पहले 16 फ रवरी बसंत पंचमी और 15 मार्च फु लैरा दौज के अनबुझे मुहूर्त शादी के लिए मिलेंगे। जबकि सहालग 25 अप्रैल से शुरू होकर 13 दिसंबर तक रहेंगे। पूरे साल में कुल 57 शुभ मुहूर्त उपलब्ध रहेंगे, जिनमें शादियां हो सकेंगी।