फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : भारत माता को साक्षी मानकर लिए सात फेरे

विज्ञापन
गांव परौरा में भारत माता को साक्षी मानकर मानवेंद्र और भावना ने लिए सात फेरे। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
छर्रा ब्लॉक के गांव परौरा में स्वतंत्रता सेनानी के पौत्र की शादी में भारत माता को साक्षी मानकर वर वधू ने सात फेरे लिए। बाद में भारत माता का पूजन भी किया। गांव में हुई यह शादी स्थानीय स्तर पर चर्चा का विषय बनी रही।
विज्ञापन

छर्रा के गांव पौररा निवासी स्वतंत्रता सेनानी मक्खन सिंह के पौत्र मानवेंद्र और परौरा निवासी निहाल सिंह की बेटी भावना की शनिवार को शादी हुई। फेरे के समय वर-वधू ने अग्निदेव की जगह भारत माता को साक्षी मानकर सात फेरे लिए। बाद में स्वतंत्रता सेनानी फाउंडेशन के संरक्षक सुरेंद्र शर्मा ने भारत माता का पूजन कराया।
उन्होंने इस तरह की यह 73वीं शादी कराई है। नेहरू युवा केंद्र के लेखा प्रभारी महीपाल सिंह के पिता मक्खन सिंह ने स्वतंत्रता सेनानी हैं। उन्होंने असहयोग आंदोलन में भाग लिया था। इस मौके पर नेहरू युवा केंद्र प्रभारी तन्वी, धनंजय, प्रिंस कुमार, मुकेश राजपूत, प्रमोद सेनानी, सरदार स्वर्ण सिंह, योगेंद्र सिंह चौहान आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें